भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर-पुलिस मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन ने भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में एक महिला भी मंत्री बनी हैं। हालांकि पहले 10 मंत्री में शपथ लेने वाले थे लेकिन प्रबल दावेदारों में एक पद के सहपति ने नहीं बन पाने के कारण फिलहाल एक पद को रिक्त रखा गया है।
शपथ लेने वालों में रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, रुद्र गुरु, उमेश पटेल, कवासी लखमा, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, और अनिला भेड़िया शामिल हैं।रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। ब्राह्मण वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा महिला वर्ग से अनिला भेड़िया को मंत्री बनाया गया है। वे दूसरी बार विधायक चुनीं गई है। वे महिला और आदिवासी वर्ग की शर्त पूरी करती हैं। प्रेमसाय सिंह टेकाम सरगुजा का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूर्व में मंत्री रहे। मो. अकबर भी मंत्री बनाए गए हैं। वे जोगी सरकार में मंत्री रहे। एकमात्र अल्पसंख्यक नेता। सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है।

Related posts

Leave a Comment