भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आर्युविज्ञान संस्थान सिम्स चिकित्सालय में हुए आगजनी की घटना से दो मासुम बच्चों की मौत पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को इस्तीफा दे देना चाहिए।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को इस घटना से कोई सरोकार नही है। इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस विधायक एवं नेता सिर्फ सिम्स पहुचकर फोटो खिचाने में मशगुल थे। उन्हें इस घटना के लिए कोई चिंता नही दिख रही थी। इस गंभीर घटना को लेकर शहर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से इस घटना के संदर्भ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बात करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन उनसे मिलने नही दिया तथा मंत्री सिंहदेव भी इस ओर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते नजर आए।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इस घटना में दो मासूम बच्चों की मौत पर बच्चों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है तथा युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जब तक मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजा की राशि नही मिल जाती तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव, राहुल मुगल, ऋषभ चतुर्वेदी, तामेश कश्यप, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, अमरदीप बोलर, विष्णु सोनी, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रोहित मिश्रा, इंशु गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, अनुज त्रिहान, शरद यादव, नीतिन छाबड़ा, महेश राव, गगनदीप सिंह छाबड़ा, आशुतोष गोयल, दीपक कश्यप, विश्वजीत ताम्रकार, कृष्णा शर्मा, दीपक यादव, विवेक ताम्रकार, अभिषेक तिवारी, धनंजय गोस्वामी, अंकित पाठक, अभिषेक गुप्ता, सुशांत शर्मा, शुभम सोनी, त्रिवेद लहरे, हितेश साहू, मोनू यादव, रवि मेहर, अमन सोनी, राजू खान, रवि कुमार, संदीप साहू, विशाल राव, श्याम वर्मा सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment