विकास की बुनियाद पर ,विश्वास के वादे के साथ प्रदेश में बनेगी चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार-आदित्य अग्रवाल

बिलासपुर -आज मंत्री तथा बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल वार्डों में आमजनों से संपर्क कर शहर के नागरिकों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने अपील कर रहें हैं। आदित्य आज ने वार्ड क्रमांक 21 निरालानगर इमलीपार के विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क किया। इस दौरान वार्ड वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमर अग्रवाल को शहरवासी अपना वोट देकर सेवा का अवसर प्रदान करेंगे

इस अवसर पर आदित्य ने कहा कि उनके पिताजी को बिलासपुर की जनता ने चार बार सेवा का मौका दिया। पांचवीं बार भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में श्री अमर अग्रवाल को शहरवासी अपना वोट देकर सेवा का अवसर प्रदान करेंगे। मध्यान्ह सत्र मे आदित्य ने अंबेडकरनगर वार्ड क्रमांक 13 में दक्षिण जोन प्रभारी एल्डरमेन महेश चंद्रिका पुरे के साथ घर- घर जाकर संपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील की।

विकास की गौरव गाथा ने बिलासपुर को विकासधानी के रूप में नई पहचान दी है

आदित्य ने कहा बिलासपुर शहर की पहचान न्यायधानी के रूप में है। विकास की गौरव गाथा ने बिलासपुर को विकासधानी के रूप में नई पहचान दी है। स्वच्छता अभियान की नई संस्कृति में देश में बिलासपुर का नाम अग्रणी शहरों में लिया जाने लगा है। राज्य सरकार के सामाजिक आर्थिक विकास के प्रयासों से विकास की रफ्तार ने गति ली है। जन सुविधाओं के निर्माण और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में शासन की नीतियों ,योजनाओं और कार्यक्रमों एवं उनसे मिलने वाले लाभों को अच्छी भली भांति प्रकार से जांचा परखा है, विश्वास व्यक्त किया है। विश्वास के वादे और विकास के इरादों के साथ प्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। शासन प्रशासन को आम जनता की नीति पहुंचा कर लोगों को सरकार के विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ दिलाते हुए समन्वय और सहयोग के सेतु से विकास यात्रा का सतत दौर ज़ारी रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी

जनसंपर्क के दौरान आदित्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है लोगों का यह मानना है विकास के अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, अंबेडकर नगर के वार्ड पार्षद मीनाक्षी बहन बोबार्दे,जगदीश साव, मनोज कश्यप युवा मोर्चा के पदाधिकारी दाऊ शुक्ला, सानूल खान,श्रीमती जागृति,रुक्मणी साहू,मन्दाकिनी उइके संजू राव, दुर्गेश उइके जावेद खान, गौरव शर्मा, लल्ला कौशिक ,बिल्लू ठाकुर ,प्रशांत कुमार, हीरा केसरवानी, रवि वर्मा, योगेश थरानी, रोशन जायसवाल, रोहित कुमार, राजू केसरवानी सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल हुए ।
विकास की बुनियाद पर ,विश्वास के वादे के साथ प्रदेश में बनेगी चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार-आदित्य अग्रवाल

Related posts

Leave a Comment