सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर आज बिलासपुर प्रवास पर

बिलासपुर -सामाजिक कार्यकर्ता  मेधा पाटकर आज बिलासपुर प्रवास पर है , संविधान सम्मान यात्रा के तहत मेधा पाटकर आज बीस अन्य यात्रियों सहित बिलासपुर पहुचेंगी।
सामाजिक कार्यकता और नर्मदा आंदोलन की सूत्रधार आज बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमो में हिस्सा भी लेंगी। वह आज लॉयर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी और दोपहर 4 बजे सावर्जनिक सभा को लायंस क्लब में संबोधित करेंगी |

मेधा पाटकर एक परिचय 

मेधा पटकर  एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा सामाज सुधारक है। वे भारतीय राजनीतिज्ञ भी है। मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक के नाम से भी जानी जाती है|

नर्मदा बचाओ आंदोलन भारत में चल रहे पर्यावरण आंदोलनों की परिपक्वता का उदाहरण है। इसने पहली बार पर्यावरण तथा विकास के संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया जिसमें न केवल विस्थापित लोगों बल्कि वैज्ञानिकों, गैर सरकारी संगठनों तथा आम जनता की भी भागीदारी रही।

Related posts

Leave a Comment