रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा…
Day: March 4, 2026
राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने फिर खेला फूलो देवी नेताम पर दांव
रायपुर- छत्तीसगढ़ की खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने निवर्तमान राज्यसभा सांसद और दिग्गज आदिवासी नेत्री फूलो देवी नेताम को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस आलाकमान का यह फैसला राज्य में आदिवासी और महिला समीकरणों को साधे रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। फूलो देवी नेताम के नाम की घोषणा होते ही प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया और…
