लोरमी। वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक शाला तिलाइडबरा में घटित दुखद घटना के बाद अब प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है। जर्जर स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुए तीन मासूम बच्चों के मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे ने जहां एक ओर जर्जर स्कूलों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए थे, वहीं अब प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्कूल के प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही विकासखंड…
