लोरमी में महतारी वंदन योजना के नाम पर लूट: ई-केवाईसी के लिए च्वाइस सेंटरों में मची अवैध वसूली, शासन के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

मुंगेली/लोरमी- मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में अब e-KYC की अनिवार्यता के बाद हितग्राहियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, लोरमी के विभिन्न चॉइस सेंटरों और कियोस्क केंद्रों पर महिलाओं से e-KYC अपडेट करने के नाम पर मनमानी अवैध वसूली की जा रही है। नियमों के मुताबिक, महतारी वंदन योजना के…

लोरमी में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग: लाखों की संपत्ति खाक, संसाधनों के अभाव में बेबस दिखा प्रशासन

मुंगेली/ लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झझपुरी रोड स्थित एक बड़े कबाड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भयावह अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक…

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि कबड्डी विश्वकप में मोस्ट वेल्युबल प्लेयर चुनी गई थी संजू, पूरे टूर्नामेंट में दिखाया था शानदार खेल कबड्डी विश्वकप के फाइनल में भारत को मिले 35 प्वाइंट्स में से 16 प्वाइंट्स अकेले संजू ने दिलाए थे बहतराई अकादमी में अपने खेल को तराशा है कोरबा के छोटे से गांव केराकछार की संजू ने छत्तीसगढ़ की बेटी का शानदार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान व गौरव बढ़ाने वाला, उनकी उपलब्धियां अन्य…

लोरमी विधानसभा में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम कल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक देवेंद्र यादव होंगे शामिल

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपनी जड़ों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के लिए एक बड़े संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। ‘कांग्रेसजनों का जुड़ाव और संवाद’ नाम से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम कल, 6 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे डिंडौरी में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित…