मुंगेली/लोरमी- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मनियारी पुल से शुभ पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे दुकानों द्वारा सीमा से बाहर रखी गई सामग्री, बोर्ड, फ्लैक्स, अस्थायी ढांचे एवं निर्माण सामग्री को हटाया गया।

इस कार्रवाई में एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा सहित नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रहे। इस दौरान सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई तथा दुकानदारों को सामग्री दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर रखने की समझाइश दी गई।
