रायपुर। Jhiram Valley Case Update: 10 साल पहले छत्तीसगढ़ के दरभा के झीरम घाटी में नरसंहार करने वाले मोस्ट वांटेड नक्सलियों की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जुट गई है। एनआइए ने मोस्ट वांटेड 19 नक्सलियों की लिस्ट जारी की है। ये सभी मोस्ट वांटेड छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमले झीरम घाटी कांड के आरोपित हैं। एनआइए ने इन सभी नक्सलियों पर इनाम भी घोषित कर रखा है। झीरम घाटी कांड में शामिल नक्सलियों पर सात लाख से लेकर 50 हजार रुपये का तक इनाम घोषित है। इसके…
Category: छत्तीसगढ़
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में विष्णु के 9 रत्न, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव ने कैबिनेट के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें कुल 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस बार मंत्रिमंडल में लक्ष्मी राजवाड़े, राम विचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी,दयालदास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। जो आज मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले हैं। इन सभी 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाई
CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कल गठित होगा मंत्रिमंडल, इतने बजे होगा शपथ ग्रहण, सामने आए चौकानें वाले नाम
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी होने की जानकारी मिल रही है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं।
CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, इस नाम पर पार्टी ने लगाया दांव
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : सीएमओ से एसीएस साहू समेत 5 आईएएस की छुट्टी, आगे और होंगे फेरबदल
रायपुर. कैबिनेट के विस्तार से पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के सचिवालय से हुई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5 आईएएस अफसरों को हटा दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को नियुक्त किया है। शेष सचिवों की नियुक्ति जल्द ही होगी। बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अफसरों का यह पहला फेरबदल है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव…
CG Big Breaking : हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार, नंद कुमार साय ने दिया इस्तीफा, क्या बीजेपी में करेंगे वापसी
रायपुर: विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से नेताओं की भगदड़ का दौर जारी है। चुनाव के लगभग 2 माह पहले ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का जाने वाले नन्द कुमार साय ने अब कांग्रेस भी छोड़ दी है। बुधवार को उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्या उनकी भाजपा में घर वापसी होगी। हालांकि अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं।बता दें कि इसी साल 30 अप्रैल को नंदकुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से खुद…
High Court : हाई कोर्ट ने राजस्व अधिकारी को लगाई फटकार, बोले – कॉमन मन को आदमी नहीं समझते, व्यस्था हो रही चौपट
बिलासपुर। अवमानना के एक मामले में हाईकोर्ट ने तहसीलदार द्वारा अदालती आदेश के प्रति लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि,राजस्व अधिकारी एक कॉमनमैन को आदमी ही नहीं समझते। कोर्ट ने प्रतिवादी अधिकारी को जेल भेजने की चेतावनी भी दी।हाईकोर्ट ने आदेश का पालन नहीं करने पर प्रस्तुत अवमानना याचिका को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने तहसीलदार को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या आप राजस्व अधिकारी हाईकोर्ट को अपने विभाग का सबऑर्डिनेट समझते हैं। कॉमनमैन को आदमी ही नहीं समझते। इसके साथ ही तहसीलदार को…
CG में नयी सरकार का विधानसभा सत्र आज से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Chhattisgarh Assembly Winter Session) आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 19 से 21 दिसंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय सत्र में कुल 3 बैठकें होंगी. शीतकालीन सत्र के पहले दिन नए विधायक शपथ लेंगे. प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. सत्र के दूसरे दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी सरकार शीतकालीन सत्र में सरकार 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी. यह अनुपूरक बजट 3…
विष्णु देव साय के सीएम बनते ही फ़ोन न उठाने वाले अधिकारी भी सक्रीय, घायल कार चालक को रात में मिली सहायता
जशपुरनगर। आमतौर पर फोन न उठाने वाले अफसर भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही सक्रिय हो गए है। अधिकारी अब रात में भी सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर घायल को समुचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा रहे है। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी नजर रख रहे हैं। शनिवार की रात सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को कलेक्टर डा. रवि मित्तल की पहल पर आधी रात को ना केवल चिकित्सकीय सहायता मिली अपितु उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च…
CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ में एक्शन मोड में नई सरकार, विधानसभा के 3 दिवसीय सत्र की अधिसूचना जारी, जानें पूरी डिटेल्स
रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का प्रथम सत्र मंगलवार, दिनांक 19 दिसम्बर 2023 से प्रारंभ होगा। अस्थायी तौर पर कुल तीन बैठके होंगी। इस सत्र में मंगलवार, दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को नवनिर्वाचित माननीय सदस्यगण शपथ लेंगे / प्रतिज्ञान करेंगे तथा माननीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इस सत्र में बुधवार दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 11:05 बजे माननीय राज्यपाल महोदय का अभिभाषण होगा। इस सत्र में गुरुवार, दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 को माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य…
