लोरमी – रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। उमंग और उत्साह के इस त्योहार को अपने क्षेत्र के परिजनों के साथ साझा करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार, 14 मार्च 2026 को स्थानीय मंगलम भवन, लोरमी में संपन्न होगा। इस गरिमामयी समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी, जहाँ क्षेत्र के नागरिक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण…
Category: Uncategorized
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा…
धान के ‘बोनस’ पर छत्तीसगढ़ में संग्राम: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार
रायपुर | छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि (बोनस) के भुगतान को लेकर सियासत का पारा चढ़ गया है। जहाँ एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस वर्तमान भाजपा सरकार पर किसानों को ‘प्रति एकड़ 3000 रुपए का चूना’ लगाने का आरोप लगा रही है, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की ‘हताशा की राजनीति’ करार दिया है। “अन्नदाताओं को ठगने वालों के पास बोलने का नैतिक अधिकार नहीं” डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसने अपने…
अवैध रेत खनन के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुखर; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांकेर:- दूर्गुकोंदल क्षेत्र में बढ़ते अवैध रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोपसिंह आचला के नेतृत्व में तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे अवैध चैन माउंटेन और रेत तस्करी को तत्काल रोकने की मांग की गई है। प्रमुख बिंदु: “नहीं रुकी तस्करी, तो होगा धरना प्रदर्शन”ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन-प्रशासन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त नहीं करता और रेत तस्करी पर लगाम नहीं लगाता, तो…
कांग्रेस में जबरदस्त भूचाल: ब्लॉक अध्यक्ष पर गाली-गलौज, धमकी और संगठन तोड़ने के गंभीर आरोप
मुंगेली – छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। लोरमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश पाटले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपते हुए अभद्र भाषा, मां-बहन की गालियां, जान से मारने की धमकी और संगठन विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि बीते लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में नरेश पाटले के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन…
नगरीय प्रशासन विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने निकायों को जारी किया परिपत्र
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। सुडा ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों को इस संबंध में की गई कार्यवाहियों की जानकारी हर महीने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के मिशन संचालक को…
हाईकोर्ट ने किया न्याय का प्रतिष्ठान: महिला डॉक्टर को झूठे केस से दिलाया मुक्ति, न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने हाल ही में एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए डॉ. सुधा, डॉ. रवि शेखरऔर श्रीमती वाय कमला के खिलाफ दर्ज दो झूठे आपराधिक मामलों को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय न केवल न्याय की जीत है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो न्यायिक प्रणाली के दुरुपयोग का शिकार होते हैं।मामले की पृष्ठभूमिशिवानंदनगर थाना क्षेत्र द्वारा डॉ. सुधा, डॉ. रवि शेखर और श्रीमती वाय कमला के खिलाफ वर्ष 2021 एवं 2024 में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनमें भारतीय दंड संहिता…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेलनाडीह व दर्री में शिविर
समाचार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेलनाडीह व दर्री में शिविर आदिवासी समुदाय को मिली शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सौगात 30 जून तक विभिन्न गांवों में होगा शिविरों का आयोजन बिलासपुर,19 जून 2025/ आदिवासी समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान”के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड…
अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की वर्ष 2025 – 2026 नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मोनील निशानिया को बनाया गया
अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की वर्ष 2025 – 2026 नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मोनील निशानिया को बनाया गया । इस वर्ष 22 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाएगी , जयंती के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई सभी सदस्यों ने बढ़ चढकर हिस्सा लेने की सहमति जताई अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समाज में एकता, सहयोग और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित…
दर्द से जीत तक: सार्थक शर्मा ने नीट 2025 में मारी बाजी
बिलासपुर शहर के नीट 2025 टॉपर, सार्थक शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का परिचय देते हुए एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। परीक्षा से ठीक पहले पिता की असमय मृत्यु के बावजूद, सार्थक ने 574 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2322 हासिल की। उनकी यह उपलब्धि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय कोर एकेडमी को दिया, जहाँ उन्होंने 2 वर्षों तक अध्ययन किया। उन्होंने कहा, “दैनिक अध्ययन, समय पर डाउट रिमूवल, नियमित दिनचर्या और मॉक टेस्ट मेरी सफलता…
