रायगढ़ की याशी ने विश्व की 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंची चाेटी पर फहराया तिरंगा

रायगढ़। इरादे मजबूत हो तो मंज़िल का रास्ता आसानी से तय हो जाता है। कुछ इसी तरह अपने मजबूत इरादे से छत्तीसगढ़ की बेटी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराया है। रायगढ़ की याशी जैन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया है। याशी ने 1 जुलाई को पर्वत पर चढ़ना प्रारम्भ किया और 5 दिनों में ही 5 हजार 6 सौ 42 मीटर ऊंचे शिखर तक की यात्रा की, और 6 जुलाई को तिरंगा फहरा दिया। यह विश्व की 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंची चाेटी मानी जाती है।

याशी ने यह यात्रा रशिया के मास्को से शुरू की थी। माउंट एलब्रुस पर पहुंचकर तिरंगा फैराने का गौरव हासिल करने वाली याशी प्रदेश की पहली बेटी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने याशी जैन को ट्वीट कर उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। रायगढ़ में भी इसे लेकर लोग बेहद उत्साही हैं।

 

 

Related posts

Leave a Comment