कांग्रेस आज कर सकती है 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

रायपुर -पहले चरण की 18 सीटों में 12 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें 6 सीटों पर घोषणा आज हो सकती है ‌ ,राहुल गांधी के रायपुर दौरे के दौरान राजनांदगांव जिले की 6 सीटें दावेदारों के लिए प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। इन में  मोहला-मानपुर से इन्दर सिंह मंडावी ,डोंगरगांव से दलेश्वर साहू   राजनांदगांव से करुणा शुक्ला, खैरागढ़ से गिरवर जंगेल, डूंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल को टिकट मिल सकता है |
खुज्जी से से भोलाराम की टिकट कट सकती है। उनकी जगह छन्नी साहू को टिकट मिल सकती है।

ज्ञात हो की राजनांदगांव से स्वयं मुख्यमंत्री चुनाव लड़ते है ,यह सीट भाजपा के लिए अभेद किले की तरह है | इसका एक कारण यह भी बताया जाता है की कांग्रेस की ओर से कोई दमदार चेहरा नही है जो डॉ रमन सिंह को टक्कर दे सके | यह अनुमान लगाया जा रहा है की करुणा शुक्ला को राजनांदगाँव से कांग्रेस टिकट दे सकती है | करुणा शुक्ला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी है , तेजतर्रार नेत्री मानी जाती है |

Related posts

Leave a Comment