कांग्रेस ;छत्तीसगढ़ में कृष्ण कुमार यादव को मिला अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का कार्यभार

नई दिल्ली -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने 5 राज्यों के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में फेरबदल करते हुए नए अध्यक्ष नियुक्त किए है | छत्तीसगढ़ में कृष्ण कुमार यादव को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का अध्यक्ष घोषित किया गया है , छतीसगढ़ में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने है ,प्रदेश में ओबीसी समुदायों कि संख्या काफी ज्यादा है ,इसको देखते हुए यह फैसला अहम  माना जा रहा है |

5 राज्यों में ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त 

छत्तीसगढ़ के साथ-साथ केरल,तमिल नाडू ,पुदुचेरी ,और चंडीगढ़ में कांग्रेस ने ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष घोषित किए है | केरल में सुमेश अचुथनी नियुक्त हुए है | तमिलनाडु में टी ए नवीन ,पुडुचेरी में एम कन्नन और चंडीगढ़ में जतिंदर यादव को  विभाग की कमान दी गई है |

Related posts

Leave a Comment