पुलिस जनता के सहयोग के बिना कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सकती – उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

जनता और पुलिस का रिश्ता परिवार की तरह होना चाहिए, हम सभी को पुलिस पर भरोसा करना चाहिए – रामशरण यादव

युवाओं की जागरूक संस्था ’’सबक’’ एवं स्व. विनोद चैबे चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु बिलासपुर पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित कर ग्रीन पार्क लूटकाण्ड एवं उस्लापुर लूट एवं गोली काण्ड के अपराधियों को पकड़ने वाली 50 सदस्यीय टीम का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण सिंह चैहान – अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, शेख नजरूद्दीन – सभापति नगर पालिक निगम बिलासपुर, उमेश कश्यप- अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, प्रमोद नायक – अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर, महेश दुबे – प्रदेश सचिव कांग्रेस, आर.एन.यादव- नगर पुलिस अधीक्षक, निमेष बरैया-नगर पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्व. विनोद चैबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई, उसके पश्चात् अतिथियों का फूलमाला से स्वागत हुआ, स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक अभय नारायण राय ने देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया, इस पर अपनी बात रखी। पुलिस को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए सभी से अपील की गई कि पुलिस और समाज एक दूसरे की धुरी बनकर ही रक्षा कर सकते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामशरण यादव ने कहा कि दोनों घटनाओं को लेकर बिलासपुर पुलिस की जितनी तारिफ की जाये कम है, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और उनकी पूरी टीम जितनी तत्परता से इस घटना का खुलासा किया, अपराधियों को पकड़ा, वह काबिले तारिफ है। रामशरण यादव ने इस अवसर पर संस्था एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि हम सभी को संयुक्त रूप से टीम बनाकर नशामुक्त बिलासपुर हेतु प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सबक एवं स्व. विनोद चैबे चेरिटेबल ट्रस्ट के गठन का उद्देश्य ही समाज से बुराईयों को समाप्त करना एवं बुराईयों से लड़कर समाज में जागरूकता पैदा करना। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व.विनोद चैबे बिलासपुर के लाड़ले सपूत थे, नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुये, उनकी स्मृति को जिंदा रखने के लिए उनके नाम पर ट्रस्ट का गठन किया गया, ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु आर्थिक मदद करना है।
कार्यक्रम के संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सम्मानित होना पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है, बिलासपुर में ऐसा वातावरण है कि जनता का साथ ही नहीं देती, वरन् सम्मान भी करती है, जिन दोनों घटनाओं को लेकर हम सभी को सम्मानित किया जा रहा है, उसके लिए हम सभी ने अपने कप्तान प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में कार्य किया और हमें सफलता मिली। आयोजन करने वाली संस्था सबक एवं हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत हमारे परिवार के शहीद विनोद चैबे के नाम पर गठित ट्रस्ट का आभार प्रकट करता हूँ और पुलिस पर भरोसा जताने के लिए बिलासपुर के जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करता हूँ, ऐसे आयोजनों से हमारे जवानों का मनोबल बढ़ता है।
कार्यक्रम को शेख नजरूद्दीन, अरूण सिंह चैहान, प्रमोद नायक, महेश दुबे ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने किया और आभार प्रदर्शन जावेद मेमन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सबक संस्था द्वारा उस्लापुर काण्ड के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को रू. 1,00,000/- का ईनाम का डेमो चैक दिया गया, राशि पुलिस अधीक्षक को सौंपी जायेगी, जिसका उपयोग साईबल सेल के एक्सपर्टों की तकनीकी सहयोग के लिए लैपटाॅप दिया जायेगा। वहीं पुलिस परिवार के हरीओम शर्मा को 25000/- की चैक अतिथियों के हाथों शहीद विनोद चैबे ट्रस्ट द्वारा शिक्षा हेतु प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी थाना प्रभारी सनीप रात्रे-सिविल लाईन, कलीम खान – तारबाहर, जे.पी.गुप्ता-सरकंडा, शीतल सिदार-कोतवाली, फैजूल शाह होदा- सिरगिट्टी, सागर पाठक-सकरी, रविन्द्र यादव-कोनी, मोहन भारद्वाज – तखतपुर एवं टीम के सभी निरीक्षक उपनिरीक्षक, आरक्षक, साईबर सेल के सभी सदस्य उपस्थित थे। सभी का सम्मान किया गया, सभी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकबर खान, अनिता लव्हात्रे, नसीम खान, सिद्धांशु मिश्रा, राजकुमार तिवारी, विनय शर्मा, देवेन्द्र सिंह, समीर अहमद, जित्तू ठाकुर, मोती थावरानी, आशुतोष शर्मा, प्रशांत सिंह, राजू खटिक, कमलेश दुबे, दिप्ती चंदा, अमन मेमन, अस्लम, कमलेश लव्हात्रे, अल्ताफ कुरैशी, परदेशी राज, अनस पोखर, भरत कश्यप, शेरू असलम, विष्णु हीरवानी, अरविंद त्रिपाठी, रमजान गौरी, फैयाज खान, हर्ष परिहार, राजू यादव, अमितेश राय, बशीर खान, शेख मोईनुद्दीन, अक्षय सिंह, सिद्धार्थ नागवंशी, सोनू सिंह ठाकुर, अशोक यादव, मोहम्मद इमरान खान, सिबली खान, रिजवान खान, फिरोज खान, लक्की सिंह, दिलीप पाटिल, अरशद खान, अजय शुक्ला, लाला यादव, राज यादव, नावेद अली, आरिफ अली लल्ला, अजीम अली, सोनू अवस्थी, नितेश यादव, राहुल रजक, एक्का, आलोक लकड़ा, संतोष अग्रवाल, विनोद यादव, शुभम मसीह, राहुल रजक, सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अभय नारायण राय
संरक्षक
मो.नं. 9300644410

Related posts

Leave a Comment