301 करोड़ मिले, फिर भी नहीं बनाए 5830 प्रधानमंत्री आवास

जिला पंचायत में 14 वां वित्त आयोग, मूलभूत और मुख्यमंत्री समग्र विकास जैसी योजनाओं के लिए राशि नहीं आ रही है लेकिन…

जिला पंचायत में 14 वां वित्त आयोग, मूलभूत और मुख्यमंत्री समग्र विकास जैसी योजनाओं के लिए राशि नहीं आ रही है लेकिन प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा के लिए राशि आई है। इसके बाद भी काम पूरे नहीं हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास में वर्ष 2018-19 के 5830 आवास और वर्ष 2019-20 में 1411 आवास अधूरे हैं।

जिला पंचायत में इस वक्त सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के लिए ही पैसा आ रहा है। यह पैसा जिला पंचायत न आकर सीधे हितग्राहियों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास में वर्तमान में जिला पंचायत को 301 करोड़ 84 लाख की राशि मिल चुकी है। इसके बाद भी आवास अब तक पूर्ण नहीं हुए हैं। इसी तरह जिले में मनरेगा के 3576 काम चल रहे हैं लेकिन कितने काम पूरे हुए हैं इसकी जानकारी अफसरों को नहीं है। यह जानकारी जनपद पंचायतों से जिला पंचायत को भेजी जानी थी। अन्य योजनाओं में 14 वां वित्त और मूलभूत की राशि इस वित्तीय वर्ष में नहीं आई है इससे भी पंचायतों में विकास कार्य रुके हुए हैं।

हरदी गांव में भी रुके हुए हैं विकास के काम।

3576 काम चल रहे मनरेगा के : मनरेगा में वर्तमान में कुल 3576 काम चल रहे हैं। इसके लिए 3549.46 लाख की मजदूरी राशि दी जा चुकी है। सामग्री के लिए 1265.46 लाख की राशि दी जा चुकी। सभी के लिए कुल 4815.27 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।

जिला पंचायत विकास निधि में भी फंड नहीं

जिला पंचायत विकास निधि में इस वित्तीय वर्ष में कोई फंड नहीं आया है। इसमें कुल दो करोड़ की राशि दी जाती है। इसमें जिला पंचायत के सभी सदस्यों को 8-8 लाख की राशि विकास कार्यों के लिए दी जाती है। इस बार यह राशि भी नहीं दी गई है।

जैसे ही राशि आएगी काम शुरू किए जाएंगे


सदस्यों ने कहा राशि नहीं आने से काम प्रभावित

जिला पंचायत सदस्य रमेश कौशिक का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा के काम ही चल रहे हैं। अन्य किसी योजनाओं के लिए राशि नहीं आई है। जिला पंचायत सदस्य लल्लन चंद्राकर का कहना है कि इस बार जिला पंचायत विकास निधि भी नहीं दी गई है।

Related posts

Leave a Comment