देश में कांग्रेस अध्यक्ष जैसा कोई नासमझ नेता नहीं हुआ-अरुण जेटली

जबलपुर-वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 1947 से अब तक देश में कांग्रेस अध्यक्ष जैसा कोई नासमझ नेता नहीं हुआ। राफेल विवाद पर जेटली ने कहा कि 2007 के ऑफर से तुलना करते वक्त वो एस्क्लेशन प्रोसेस को भूल गए और हथियार युक्त एयरक्राफ्ट से तुलना कर दी।

जेटली ने कहा कि खाली एयरक्राफ्ट की कोई क्षमता नहीं होती। वह हथियार फिट होने के बाद ही सक्षम होता है। इन दोनों की तुलना एक खाली प्लॉट और प्लॉट पर बने मकान की तुलना करने जैसा है। जेटली ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने राफेल सौदा काफी कम कीमत पर किया है। उन्होंने कहा कि ‘3 महीने से रोज झूठ बोलना, और जब लिख कर दिया और मैंने सुप्रीम कोर्ट को भी कहा था ये आप देख लीजिए। जब तुलना की तो हथियारयुक्त एयरक्राफ्ट 20% सस्ता हुआ और जो सिंपल एयरक्राफ्ट है वो 9% सस्ता हुआ।’

भारत-फ्रांस के बीच 2015 में 36 राफेल विमानों का नया सौदा हुआ था। कांग्रेस इसमें घोटाले के आरोप लगा रही है। राहुल गांधी का कहना है कि हम 526 करोड़ रुपए का एक राफेल विमान खरीदने वाले थे। मोदी सरकार इसे 1,600 करोड़ रुपए में खरीद रही है।

Related posts

Leave a Comment