भाजपा नेता राजू शर्मा पर प्राण घातक हमला, कांग्रेस नेता पर आरोप

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ मे कल पहलें चरण के चुनाव होने है इससे एक दिन पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ दिखाई दिया,कोंडागाँव मे भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बिच मारपीट की खबर है, वही बिलासपुर मे आज ही भाजपा युवा नेता राजू शर्मा पर प्राणघातक हमला हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया की यह कांग्रेस के लोगों ने अपने कायराना हरकत को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 4 बजे लगभग 27 खोली स्थित साई मन्दिर के पास कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे के गुर्गे दीपक पांडेय ने अचानक मारुति वेगन आर गाडी से राजू शर्मा को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं गाडी से विफल होने पर राड़ और अन्य प्राण घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायल राजू को गम्भीर हालत मे श्री राम केयर हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि, कांग्रेस अपनी पराजय से भयभीत हो गई है, प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय के इशारे पर उनके गुर्गो के द्वारा भाजपा के लोगों पर हमले करके ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस का चालचरित्र गुंडागर्दी का है।

कांग्रेस प्रत्याशी एवं उसके समर्थकों के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का खुला खेल चल रहा है। दिनदहाडे हत्या का प्रयास घोर निंदनीय है। हमले के बाद फरार नेता दीपक पाण्डेय और उनके संरक्षक कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अजीत सिंह भोगल, रमेश जायसवाल, आदित्य तिवारी, सहदेव कश्यप, किशोर कछवाहा, प्रहलाद कोरी, सुकांत वर्मा, शंभू अजवानी ने राजू शर्मा पर हुए प्राणघातक हमले की कड़े शब्दों में भर्तसना करते हुए कहा है कि, वे इसकी शिकायत भारतीय निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन आयोग, छ.ग.राज्य पुलिस महानिर्देशक कार्यालय, पुलिस महानिर्देशक बिलासपुर, एस.पी. बिलासपुर से हमलावरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment