वार्ड 27 विनोबा नगर में कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह को मिल रहा भारी जनसमर्थन

महिला और युवाओं की टीम के साथ घर घर दे रहे दस्तक

बिलासपुर– निगम चुनाव में प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है, इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह घर घर दस्तक दे रहे है, समाजसेवा और छात्र राजनीति से जुड़े होने के चलते उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, साथ ही महिलाएं भी उन्हें साथ दे रही है। कांग्रेसी महिलाओं की टीम उनके प्रचार में जुटी है, ऐसे में वार्ड 27 विनोबा नगर से उन्हें अपनी जीत का पूरा विश्वास है। विनोबा नगर वार्ड 27 का एक बड़ा हिस्सा व्यवस्थित और विकसित है, तो वही परिसीमन में वार्ड की बदली परिस्थिति में कुछ इलाके अभी भी विकास की बांट जोह हो रहे हैं। ऐसे में इलाके की तस्वीर बदलने के इरादे से रविंद्र सिंह चुनाव मैदान में उतरें हैं। वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर में रविंद्र सिंह को हर तरफ जनता का स्नेह और समर्थन मिल रहा है, और वो वार्ड की पहली पसंद बने हुए है। वार्ड के सभी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार उनके पक्ष में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कर मतदाताओं का समर्थन हासिल कर रहे हैं।
इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र सिंह और पूर्व में उनकी पत्नी पार्षद रहे। वार्ड का समुचित विकास हुआ, फिर वार्ड के मतदाताओं ने भाजपा के पार्षद के हाथ मे वार्ड के विकास की डोर सौंपी,और प्रदेश सत्ता होते हुए भी वार्ड का विकास रुक सा गया कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह वार्ड के निवासियों से लगातार यह वादा कर रहे है, कि अपनी जीत के बाद वो वार्ड के सभी निवासियों के उम्मीदो पर खरा उतरेंगे उन्हें पूरी उम्मीद है, कि इस बार भी बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को बहुमत हासिल होगा, ऐसे में वार्ड के लिए कांग्रेस पार्टी के ही पार्षद का चुनाव करना हर लिहाज से फायदेमंद साबित होगा।

Related posts

Leave a Comment