बिलासपुर- जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 15 जनवरी को शाम 4 बजे आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2025-26 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर एवं अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।
Day: January 14, 2026
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल… नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी
मुंगेली- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक में पुनः ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है जिसमें कई पुराने चेहरों और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली जिले के 6 ब्लॉकों में नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें मुंगेली शहर दीपक गुप्ता, मुंगेली ग्रामीण रघुनाथ सिंह श्रीनेत, ब्लॉक लोरमी लल्ला सिंह ठाकुर, ब्लॉक डिंडोरी रामस्वरूप श्याम, ब्लॉक पथरिया मुकेश मिरी, ब्लॉक जरहागांव तारिणी विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होते ही लोरमी विधानसभा…
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की हुई, नियुक्ति देखें पूरी सूची
रायपुर/ बिलासपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति एक साथ कर दी गई है। आईसीसी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद यह आदेश जारी किया गया है इस सूची में कई नेताओं को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है तो अधिकतर ब्लॉकों में नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है। देखे सूची…👇
