डिण्डौरी मण्डल में भाजपा मोर्चों की नई नियुक्तियां: शीतला जायसवाल बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मुंगेली जिले के डिण्डौरी मण्डल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है, जिसमें श्रीमती शीतला जायसवाल को महिला मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राम्हेपुर एन पूर्व सरपंच शीतला जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई है। श्रीमती शीतला जायसवाल की इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक…

बिलासपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में तैनात एक रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से वन विभाग के गलियारों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक युवक द्वारा सोशल मीडिया के लिए रील (Reel) बनाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है…

बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – पुलिस ने शहर और आसपास के जिलों में बढ़ती दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने बाइक चोरों और उनके खरीदारों के एक संगठित नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्यवाही में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 मुख्य चोर और 3 चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले शामिल हैं। इनके…

लोरमी की 50 निर्धन महिलाएं करेंगी रतनपुर महामाया के दर्शन, श्रीराम सेवा समिति की अनूठी पहल

लोरमी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए लोरमी की सामाजिक संस्था श्रीराम सेवा समिति द्वारा आगामी 22 मार्च को निःशुल्क तीर्थयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से शहर की उन 50 महिलाओं को रतनपुर स्थित माँ महामाया के दर्शन कराए जाएंगे, जो दूसरों के घरों में बर्तन साफ करने या मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन करती हैं। इसके साथ ही समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को भी…

खबर का असर: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से मचे हड़कंप के बाद प्रशासन सख्त, प्रधानपाठक को नोटिस जारी

लोरमी। वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक शाला तिलाइडबरा में घटित दुखद घटना के बाद अब प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है। जर्जर स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुए तीन मासूम बच्चों के मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे ने जहां एक ओर जर्जर स्कूलों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए थे, वहीं अब प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्कूल के प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही विकासखंड…

डिप्टी सीएम के क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था लहूलुहान: जर्जर स्कूल का लेंटर गिरने से तीन बच्चे घायल, जनचौपाल की दावों पर फिरा पानी

लोरमी- विकास की बड़ी-बड़ी बातों और जनचौपाल के तामझाम के बीच लोरमी विधानसभा के वनांचल क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने प्रशासन की संवेदनहीनता की कलई खोल दी है। प्राथमिक शाला तिलाईडबरा में जर्जर हो चुके भवन का लेंटर अचानक गिर जाने से वहां पढ़ाई कर रहे तीन मासूम छात्र-छात्राएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। इस घटना ने सीधे तौर पर शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को उजागर कर दिया है क्योंकि स्कूल के शिक्षकों ने इस जर्जर स्थिति…

लोरमी में मनियारी पुल से शुभ पेट्रोल पंप तक की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

मुंगेली/लोरमी- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मनियारी पुल से शुभ पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे दुकानों द्वारा सीमा से बाहर रखी गई सामग्री, बोर्ड, फ्लैक्स, अस्थायी ढांचे एवं निर्माण सामग्री को हटाया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा सहित नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रहे। इस दौरान सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया, जिससे आम…

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को मिलेगी रफ्तार रायपुर – केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 15वें वित्त आयोग के तहत 116 करोड़ 96 लाख रुपए टाइड ग्रांट के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े…

बिलासपुर: चाइल्ड लाइन और प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह का गौना, परिजनों को दी गई समझाइश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 17 मार्च 2026 को चाइल्ड लाइन बिलासपुर (1098) को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लमकेना, थाना कोटा में एक टीम ने दबिश दी। सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन बिलासपुर और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। इस टीम के साथ क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता सिंह बैस, चाइल्ड हेल्पलाइन…

लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में सजेगी होली मिलन की महफ़िल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

लोरमी – रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। उमंग और उत्साह के इस त्योहार को अपने क्षेत्र के परिजनों के साथ साझा करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार, 14 मार्च 2026 को स्थानीय मंगलम भवन, लोरमी में संपन्न होगा। इस गरिमामयी समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी, जहाँ क्षेत्र के नागरिक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण…