बिलासपुर में होगी कंप्रेस्ड बायो गैस की स्थापना,कछार में बनेगा प्लांट,नगर निगम बीपीसीएल और सीबीडीए के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर

एसीएस मनोज पिंगुआ की मौजूदगी में हुआ एग्रीमेंट,कलेक्टर संजय अग्रवाल,निगम कमिश्नर अमित कुमार,एसएसपी रजनेश सिंह समेत बीपीसीएल-सीबीडीए के अधिकारी रहें उपस्थित**जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा, ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण भी स्वच्छ होगा**प्रतिदिन 5 से 10 मीट्रिक टन बायो गैस का उत्पादन, रोजगार का सृजन भी**बायो गैस रिफिलिंग और चार्जिंग स्टेशन के लिए भी मिली सहमति,कोनी में बनेगा इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट*बिलासपुर, 12 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में छत्तीसगढ़ में नगरीय ठोस अपशिष्ट के निपटारे को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी…

रेल यात्रियों की समस्याएं फिर बढ़ीं, बिलासपुर से गुजरने वाली ये गाड़ियां फिर हुईं रद्द

बिलासपुर– 01 जून, 2025* रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु पूर्वी तटीय रेलवे से वालतेयर मंडल के रायगड़ा एवं विजियानगरम में ट्राफिक कम पावर ब्लाक लेकर कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी । *प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः-**रद्द होने वाली…

कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही

बिलासपुर 1 जून 2025 / मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा 29 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की…

बिलासपुर में लग्ज़री जीवनशैली की नई पहचान बना ‘गोल्ड लीफ’ हाउसिंग प्रोजेक्ट

बिलासपुर। शहर की रियल एस्टेट दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ‘गोल्ड लीफ’ हाउसिंग प्रोजेक्ट ने भव्यता और आधुनिक जीवनशैली का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। रायपुर रोड, हाईकोर्ट के सामने स्थित यह प्रोजेक्ट, द्वारिकापुरम कॉलोनी के पास अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति और आधुनिक सुविधाओं के चलते ग्राहकों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।’नॉट एवरी लीफ इज़ ग्रीन, सम आर गोल्ड’ की टैगलाइन के साथ ‘गोल्ड लीफ’ सिर्फ एक रिहायशी परियोजना नहीं, बल्कि एक राजसी जीवनशैली का अनुभव है। इस परियोजना में 2 और 3 बीएचके के…

बाढ़ से निपटने जिला प्रशासन सजग, कलेक्टर ने की बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा, संभावित आपदा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बिलासपुर, 30 मई 2025/आगामी मानसून सत्र में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा अतिवृष्टि, बाढ़ से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित आपदा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने बरसात के दिनों में बांधों और जलाशयों में अत्यधिक पानी के भराव हो जाने से नदियों में पानी छोड़े जाने और जिससे आस पास के गांवों…

कलेक्टर ने बैठक में की फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा,सामुदायिक भागीदारी से पौधारोपण करने पर दिया बल

उद्योगों में भूमिगत जल के दोहन की जांच करेंगे अधिकारी*बिलासपुर, 26 मई 2025/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की खोंगसरा समाधान शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खोंगसरा में 33 केव्हीए विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक भवन और बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण की कार्य-योजना जिला पंचायत में जमा कराने के निर्देश…

कौड़िया समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक सुशांत शुक्ला, शुक्ला ने की ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील, 7062 आवेदनों का निराकरण

24 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत कौड़िया में आयोजित शिविर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला शामिल हुए। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर तेजी से बदल रहा है। सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करें। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश…

बिलासपुर के सेंट्रल प्वाइंट होटल में बिलासपुर चेतना और विकास कार्यक्रम का आयोजन, शामिल हुई शहर की बड़ी हस्तियां

बिलासपुर के सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल होटल में बालाजी फाउंडेशन द्वारा चेतना बिलासपुर और विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बिलासपुर शहर के विकास के बारे में विस्तृत बातचीत की गई. यह कार्यक्रम INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ. इस कार्यक्रम का संचालन न्यूज़ 21 प्लस के प्रधान संपादक जय दुबे द्वारा किया गया. हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि बिलासपुर का विकास आपसी सहयोग और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हो सकता है. इस कार्य…

बालाजी फाउंडेशन का व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन शुरू, शामिल होंगी बिलासपुर की बड़ी हस्तियां

होटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल में चेतना और विकास समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल होंगे . इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव का सम्मान किया जाएगा . इसके अलावा छत्तीसगढ़ हरिभूमि ग्रुप के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.इस कार्यक्रम का आयोजन (balaji Advertisement)के डायरेक्टर जीतेन्द्र चौबे द्वारा किया जा रहा…

बालाजी फाउंडेशन का व्याख्यान और सम्मान समारोह 5 को, देखिए यह होगा कार्यक्रम

बिलासपुर.बालाजी फाउंडेशन द्वारा 5 जनवरी को चेतना: बिलासपुर और विकास पर व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर रोड स्थित सेंट्रल पाइंट इंटरनेशनल होटल में शाम 7 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, विधि विधायी मंत्री अरुण साव होंगे। अध्यक्ष हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया हैं। अतिथि वक्ता एवं संचालक न्यूज़ प्लस 21 छत्तीसगढ़ के…