अंबिकापुर-छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है,दुसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के स्टार प्रचारक, कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि मेरे लिए जब अंबिकापुरवासियों ने सभा के लिए लाल किला के प्रतिकृति बनाई थी, तो दिल्ली में बैठी सरकार की नींद उड़ गई थी। पहले चरण की वोटिंग को देखकर भी नींद उड़ गई है। बस्तरवासियों ने मतदान को लेकर जो उत्साह दिखाया। उसकी तारीफ होनी चाहिए।…
Category: राजनीति
गंगा मैया की सौगंध “सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर होगा किसानों का कर्जा माफ”
रायपुर-पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह ने आज रायपुर कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस ली. वे चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे है.उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. आरपीएन सिंह ने हाथ में गंगा जल लेकर गंगा मैया की सौगंध खाकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का 10 दिनों के अंदर कर्जा माफ करेंगे. छत्तीसगढ़ किसानों की कर्जमाफी और धान का समर्थन मूल्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में धमासान जारी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी…
छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट जहां एक निर्दलीय दे रहे कड़ी टक्कर
रायगढ़ -छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव हो चुके है.दुसरे चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रीय दल एवं अन्य दल प्रचार-प्रसार के द्वारा एड़ी-चोटी का दांव लगा रहे है, लेकिन रायगढ़ विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट दिखाई दे रही है जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों पर हावी होते नजर आ रहे है. बता दे कि रायगढ़ से पूर्व विधायक डॉ विजय अग्रवाल भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर,निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और लोगों का भारी जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा है. डॉ…
राहुल ने पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह को भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर घेरा; कहा सरकार बनते ही लागू करेंगे जमीन अधिग्रहण बिल
कोरबा -छत्तीसगढ़ में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह के ऊपर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण को लेकर रमन सरकार के साथ ही पीएम मोदी को जमकर आड़े हाथों लिया. राहुल ने कहा कि यहां जमीन की समस्या है, छग में ये एक बड़ा मुद्दा है आपसे जमीन छीनी जाती है सही मुआवजा नहीं दिया जाता, सही रेट नहीं मिलता और फिर जमीन छीनी भी जाती है और उद्योग नहीं लगता तो जमीन वापस भी…
कांग्रेस के वायदे झूठे ,उन पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता-योगी आदित्यनाथ
धमतरी-दुसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज प्रचार-प्रसार हेतु धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा पहुंचे यह उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय चन्द्राकर के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की. जनसभा कप संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की सत्ता चलाने के लिए के लिए नेता, नीति और नीयत साफ होना चाहिए,लेकिन कांग्रेस के पास तीनों चीजे नहीं है.भाजपा सरकार ने देश को नई दिशा प्रदान की है .केंद्र एवं राज्य में भी भाजपा सरकार ने अपनी साफ नियत के साथ…
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लचर ,कांग्रेस की सरकार आते ही आउट सोर्सिंग बंद की जाएगी- राहुल गांधी
महासमुंद -प्रदेश में पहले चरण के चुनाव होने के बाद दुसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है .कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में है .राहुल आज महासमुंद पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा लेकर भाजपा पर जमकर बरसे. राहुल ने कई मुद्दों पर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए तीखा हमला किया. राहुल ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के जरिये सरकारी पदों पर भर्ती का मामला उठाते हुए आड़े हाथों लिया. उन्होंने…
प्रधानमंत्री अंधेर नगरी चौपट राजा के उदहारण – रणदीप सुरजेवाला
रायपुर -छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस की नजर दूसरे चरण पर है. 20 नवंबर को होने वाले इस चरण के मतदाताओं को रिझाने के लिए दोनों ही दलों के दिग्गजों का जमावड़ा हो रहा है. इसके साथ ही नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है. राहुल गांधी के बाद अब उनकी पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम ने अंधेर नगरी चौपट राजा…
छत्तीसगढ़ ; पहले चरण के चुनाव में बीजापुर में सबसे कम 33% और खुज्जी में सबसे अधिक 72% वोट पड़े
रायपुर -छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए पहले चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद हो गई है. 20 नंवबर को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मतगणना 11 दिसंबर को होगी. चुनाव आयोग के अनुसार नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर कुल 61% मतदान हुआ.विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण में सोमवार का धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर में सबसे कम 33% और खुज्जी में सबसे अधिक 72% वोट पड़े. कुल मिलाकर पहले चरण में करीब 61% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग…
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ में ,देखिए टाइम टू टाइम कार्यक्रम
रायपुर -छत्तीसगढ़ विधानसभा के द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। राहुल गांधी 13 नवंबर मंगलवार को रायपुर से हेलिकाप्टर से दोपहर 12 बजे महासमुंद, दोपहर 1.30 बजे बलौदाबाजार, दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा और शाम 4.30 बजे खरसिया, रायगढ़ की सभा में शामिल होंगे । जबकि 14 नवंबर बुधवार को वे 11.30 बजे हेलिकाप्टर से 12 बजे रंजना, कटघोरा पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2 बजे…
नक्सलियों की धमकी बेअसर ,वोट डालने पंहुचे ग्रामीण
सुकमा। बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाके में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। एक ओर जहां नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उंगली पर स्याही के निशान मिले तो उंगली ही काट दी जाएगी वहीं दूसरी ओर लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि सुकमा इलाके के पालमडगू गांव के ग्रामीणों ने 15 साल बाद मतदान किया। गांव में एक दिन पहले नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों से मतदान नहीं करने का फरमान जारी किया था। बावजूद इसके…
