क्या है इसके पीछे की सच्चाई.. जानिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। वैसे तो बड़े अफसरों के अपने अधीनस्थ काम करने वाले कोई कर्मचारी खास होते है जिसके लिए वे कुछ भी कर बैठते हैं। लेकिन जब मामला उल्टा पड़ जाए तो बड़ी आसानी से पल्ला भी झाड़ लेते हैं। दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पदस्थ एक पुलिस अफसर के कारनामे से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें जिले से रवानगी दे दी गई है। गौरेला थाने में पदस्थ टीआई अमित कुमार पाटले का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर 1 महीने पहले ही दंतेवाड़ा जिला हो…
Category: छत्तीसगढ़
श्रीराम केयर हॉस्पीटल मामले में प्रबंधन ने कहा की इस पुरे प्रकरण की निश्पक्ष जांच हो हम पुरा सहयोग करेंगे
परिजनों की मांग पर युवक्ति को अपोलो रेफर किया गया मरीज उम्र 18 वर्ष ग्राम निरतु थाना कोणी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ जो दिनांक 18.05.20 को समय 03:40 दोपहर को हमारे अस्पताल में भर्ती हुई। मरीज के परिजनों द्वारा बताया गया की मरीज की हालत सुबह 7 बजे से चाय पिने के उपरांत बिगड़ना चालू हो गयी थी इसलिए उसे इलाज हेतु पहले CIMS एवं नारायणी अस्पताल बिलासपुर में ले जाया गया जहाँ पर मरीज की प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेण्टर रेफेर किया गया जिसके बाद मरीज परिजन उसे गंभीर…
हंगर फ़्री समाजिक संस्था ने दैनिक समाचार पत्र खबर देखा और पहुँच गए माँझी जनजाति के आदिवासियो को मदद की
कोरोना जैसी इस वैश्विक महामारी में जहां सभी समाजिक संस्था शहर में हर संभव मदद कर रही है जिस में फंसे मजदूर, रोजी मजदूरी करने वाले मजदूर छात्र छात्राएं जिनको हर तरह की सुविधाएं प्राप्त हो रही है लेकिन ऐसा देखा गया कि शहर के आसपास विभिन्न ऐसे गांव जहां इस महामारी में पूरी रोजगार बंद हो गई सभी की रोजी मजदूरी बंद हो गई और इन सबके बीच देखा गया कि उनको राशन तो मिला चावल के रूप में किंतु साथ में खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला…
हंगर फ्री बिलासपुर ने नगर निगम को भेंट की पीपीई किट
जैसा कि सभी को ज्ञात है विगत 24 मार्च से लगातार हंगर फ्री बिलासपुर संस्था के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर रूके मजदूर प्रवासी यात्री छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है आप सभी को बता दे अभी तक लगभग इनके द्वारा 45000 से भी अधिक भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है इन सभी के अलावा संस्था के द्वारा प्रवासी मजदूर जो कि पैदल अपने मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं उन सभी को सुबह एवं शाम को नास्ता के रूप में…
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनी शिल्पी तिवारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला कांग्रेस ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुये बिलासपुर से श्रीमती शिल्पी तिवारी को महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति पर महिला कांग्रेस के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। अपनी नियुक्ति पर शिल्पी तिवारी ने चर्चा के दौरान बताया की मुझे कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरे अनुशासन के साथ निभाऊंगी, पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी ।उन्होँने अपनी नियुक्ति…
छात्र नेता अंकित पाठक ने छात्रहित से जुड़ी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा
छात्र नेता अंकित पाठक के नेतृत्व में संकल्प पैनल द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के नाम सत्र 2019-20 के परीक्षार्थियों को जरनल प्रमोशन देने एवं आगामी सत्र के प्रवेश,परीक्षा,तथा परिणामों के विषय मे छात्रहित से जुड़ी मांगो को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से छात्र नेता अंकित पाठक ,अभिषेक तिवारी,श्यामल तिवारी,अनमोल तिवारी,शुभम राव आदि उपस्थित थे
दिल्ली से आने वाली ट्रेन में प्रवासी श्रमिकों को 1500 फ़ूड पैकेट्स का किया वितरण
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ बिलासपुर इकाई द्वारा आज दिल्ली से आने वाली ट्रेन में प्रवासी श्रमिकों को 1500 फ़ूड पैकेट्स का वितरण क्या जाना तय किया गया था, ट्रैन कैंसल होने की वजह से उन फ़ूड पैकेट्स का वितरण रेलवे स्टेशन, पेन्द्रिडीह बायपास, भोजपुरी टोल प्लाजा एवं तुर्काडीह बायपास से गुज़र रहे प्रवासी मजदूरों को किया गया। छत्तीसगढ़ चैम्बर उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिलासपुर की युवा ब्रिगेड इस COVID-19 महामारी के समय में निःस्वार्थ सेवा कर ऐसे नेक कार्यों…
विपत्ति के समय सहयोग करे राजनीति नही जिपं सभापति-अंकित गौरहा
बेलतरा विधानसभा के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बाँका मे जिला पंचायत सभापति स्वास्थ एवं परिवार कल्याण अंकित गौरहा ने तेंदूपत्ता तोड़ाई और संग्रहण कर रहें गरीब आदिवासी परिवारों को मास्क वितरण कर उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना व जल्द ही उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।ग्राम पंचायत बाँका मे तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा है जिसमें ग्रामीण अंचल के परिवार के लोग एकजुट होकर इस कार्य में लगते हैं जिनसे मिलने वाली राशि पूरे परिवार के लिए राहत का काम करती है पर वन विभाग के बीट गार्ड…
NSUI के जिला अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से की मुलाकात
विश्वविद्यालय में हो रही परीक्षाओं पे की चर्चा दिनांक 12.5.2020 को NSUI के (कार्य) ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के रजिस्टार ड़ा. सुधीर शर्मा से मुलाक़ात कर विश्वविद्यालय में हो रही परीक्षाओं पे चर्चा कि साथ ही उन्हें छात्रों के बीच परीक्षाओं को ले कर दुविधा पर गहरी चिंता व्यक्त की और इस पर जल्द ही निर्डय लेने के लिये सामवेदनाए व्यक्त की। वही रजिस्टार ड़ा. सुधीर शर्मा ने कहा की राज्यसरकार को सारी गति विधियों से अवगत कर दिय गया है और हम लगातार इस…
हंगर फ्री बिलासपुर ने एक बार पुनः मिशाल कायम किया
हंगर फ्री बिलासपुर ने एक बार पुनः मिशाल कायम करते हुवे शुरुआत की पैदल आ रहे मजदूरों की सुबह और शाम के नाश्ते की व्यवस्था, जिसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र तमिलनाडु कर्नाटका और विभिन्न राज्यो से पैदल चल अपने मंजिल की ओर बढ़ रहे मजदूरों जो कि भूखे प्यासे दिन रात चल कर अपने घर की ओर आगे जा रहे हैं उनको प्रतिदिन सुबह 5:00 के 9:00 बजे एवं शाम 5 से 11 बजे तक ब्रेड बिस्किट मिक्चर के पैकेट इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोस का वितरण कर रहे हैं हंगर फ्री…
