जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, आरपी शर्मा और अरविंद सिंह की हुई नियुक्ति बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट में तीन स्थायी जजों की नियुक्ति की गई है। तीनों ही जज वर्तमान में अस्थायी रूप से बिलासपुर हाईकोर्ट में पोस्टेड थे। जजों की कमी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन एडिशनल जस्टिस की नियुक्ति को स्थायी कर दिया है। सुप्रीम कोर्टकी अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने जून 2017 बेच के कोटा से न्यायाधीश शरद कुमार गुप्ता, बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर पी शर्मा और हाईकोर्ट के…
Category: छत्तीसगढ़
फिर दहला बस्तर ; बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हुई मौत
रायपुर । छत्तीसगढ़ के में चुनावी सरगर्मी के बीच एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मंगलवार को आईईडी की चपेट में आने से दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई और सुरक्षा में तैनात 4 जवान की मौत हो गई। नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले की गाड़ी को निशाना बनाया था। यह आईईडी ब्लास्ट कुआकोंडा के श्यामगिरी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान एक एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार थे। गौरतलब है कि बस्तर में नक्सली…
राजनीतिक दलों और नागरिकों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के कई मोबाइल एप्स उपलब्ध
लोकसभा निर्वाचन-2019: सुविधा एप, सी-विजिल एप और वोटर हेल्पलाइन एप हो रहे लोकप्रिय लोकसभा चुनाव । भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीक पसंद युवाओं और आम नागरिकों की निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों को सरल बनाने, बदलते समय के साथ बेहतर कार्य संपादन और नए तरीके अपनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई पहल किए हैं। इन नवीन पहलों में कई मतदाता-फ्रेण्डली मोबाईल एप्स और वेबसाइट के साथ ही हेल्पलाइन भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों द्वारा जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने और अनुमति के…
मतदाता सूची में नाम के बिना मतदाता नहीं कर सकेंगे मतदान : सुब्रत साहू
● सोशल मीडिया पर चुनौती वोट और टेंडर वोट संबंधी सूचना भ्रामक ● वोटर हेल्पलाइन और एस.एम.एस. सेवा के माध्यम से मतदाता सूची में ढ़ूँढ सकते हैं अपना नाम रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही मतदान संबंधी सूचना को भ्रामक और तत्थहीन बताया है। उन्होंने चुनौती वोट (अभ्याक्षेपित मत) तथा टेंडर वोट (निविदित्त मत) के संबंध में प्रसारित की जा रही जानकारी का खंडन करते हुए इसे मतदाताओं को भ्रमित करने वाला करार दिया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया माध्यमों में…
छत्तीसगढ़ में मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर सुविधाओं के बारे में आज रेडियो पर बताएंगे सुब्रत साहू
आकाशवाणी रायपुर से रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भेंट-वार्ता रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू रेडियो पर प्रदेश में तीन चरणों में होने वाली मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। आकाशवाणी रायपुर से इस संबंध में उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण 07 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। मुख्य…
सीएम और तीन मंत्री के दुर्ग पर क्या भाजपा की होगी विजय
नजरिया : यशवंत गोहिल लोकसभा चुनाव । छत्तीसगढ़ का दुर्ग कौन ढहाएगा? इस बात को लेकर इतना विचार विमर्श चल रहा है, इतना मंथन हो रहा है, इतनी चर्चा हो रही है कि इसे प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आप सोचिए, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और वरिष्ठ मोतीलाल वोरा यहीं से हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र भी यहीं से आता है। इतना ही नहीं, वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के पास ही है और सांसद ताम्रध्वज साहू अब विधायक और प्रदेश के…
तारबाहर निरीक्षक ने तारबाहर स्कूल में बच्चों को दी अपराध संबंधित अन्य जानकारी
सीमा ने मुहिम एक रु अभियान के तहत दिया बच्चों को मार्गदर्शन बिलासपुर । सीमा वर्मा द्वारा संचालित मुहिम एक रु अभियान के अंतर्गत कल हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारबाहर में बच्चों के बीच में तारबाहर थाना के निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता ने अपनी टीम संवेदना के साथ वहाँ पहुँचे। थानेदार को अपने बीच पाकर सभी बच्चें और शिक्षक काफी खुश नजर आए। स्कूल में जयप्रकाश गुप्ता ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न एवं यातायात व सायबर क्राइम अपराध के बारे…
भगवामय हुआ शहर ; श्रीराम के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा
जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र बिलासपुर। नवरात्रि की प्रतिपदा पर शनिवार को हिंदू नववर्ष समिति के तत्वावधान में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर हर्षोल्लास से पर्व मनाया। नवरात्रि शुरू होते ही सारा शहर देवी आराधना में डूब गया है। मंदिरों में पूजा-अर्चना को क्रम चल रहा है तो दूसरी ओर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन शोभायात्रा निकाल कर हिंदू नव वर्ष मना रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को हिंदू नव वर्ष समिति के तत्वावधान में…
भाजपा चुनाव लड़ रही देश को जिताने के लिए, कांग्रेस और उनके साथी देश को लूटने के लिए : मोदी
बालोद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में करते हुए कहा कि कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग अऊ बालोद से पहुंचे दाई, भाई, बहिनी, लइका सियान, जवान अउ किसान झम्मो मन ला जय जोहार। उन्होंने आसपास के इलाके की स्थानीय देवी माताओं के नाम का उल्लेख भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं देश को जिताने के लिए, जबकि कांग्रेस और उनके साथी देश को लूटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह बातें शनिवार को कांकेर कांकेर लोकसभा के बालोद जिले के…
भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा दस सवालों का जवाब ; जानिए क्या है सवाल ?
रायपुर । रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के बीच तल्खियां तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल के पीएम मोदी पर उनके कार्यकाल का हिसाब मांगने के बाद अब भाजपा ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 10 सवालों के जवाब मांगे हैं। भाजपा का सवाल छत्तीसगढ़ के कई अहम मुद्दों पर आधारित है । जानिए क्या है सवाल … आपको बता दें कि सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे पर निशाना साधते हुए उन्हें विकास के मुद्दों पर खुली बहस के…
