रायपुर-छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस ख़त्म हुआ ,भूपेश बघेल विधायक दल का नेता चुन लिए गये है .मैराथन बैठक के बाद पार्टी हाईकमान ने भूपेश बघेल के नाम पर मुंहर लगाई। बता दें इस रेस में भूपेश बघेल के अलावा चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू का भी नाम शामिल था, लेकिन उनके नाम पर सहमती नहीं बन पाई। इस प्रकार से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे. भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के…
Category: राजनीति
कल 12:30 बजे छत्तीसगढ़ सीएम के नाम का होगा ऐलान; राहुल गाँधी ने ट्विट की फोटो
नई दिल्ली -राहुल गाँधी के आवास पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि कल 12:30 बजे विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का होगा ऐलान होगा और 17 दिसम्बर को 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम तय किया गया है. सीएम के नाम की घोषणा आज भी नही हो पाई.लेकिन राहुल गाँधी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमे लिखा गया है कि “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बड़े दिमागदार या रणनीतिकार…
ताम्रध्वज साहू बैठक से निकले बाहर: बाकी तीनों नेता बैठक में मौजूद
नई दिल्ली-छत्तीसगढ़ मे सीएम के नाम पर घमासान मचा हुआ है.आज सुबह की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा कहा गया कि शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा. परन्तु ताम्रध्वज साहू का नाम सामने आते ही सीएम पद के अन्य दावेदारों ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर असहमती जताई जिसको लेकर राहुल गाँधी के आवास मे फिर से बैठक बुलाई गई और मंथन जारी है. खबर है कि ताम्रध्वज साहू बैठक से बाहर निकल चुके है और बाकी के तीनों नेता बैठक…
जनवरी के अंत तक आ सकती है रफाल विमान सौदे पर कैग की अंतिम रिपोर्ट
नई दिल्ली-रफाल विमान सौदे में जिस कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दी उसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट जनवरी के अंत तक पेश किए जाने की संभावना है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार कैग की इस रिपोर्ट में रफाल विमान सौदे पर पूरा एक चैप्टर हो सकता है. इसमें कैग की राय और टिप्पणियां शामिल की जा सकती हैं. यह पूरी रिपोर्ट रक्षा ख़रीद और सौदों…
ताम्रध्वज साहू राहुल की पहली पसंद -सूत्र
नई दिल्ली-जैसे कयास लगाए जा रहे थे वैसा ही कुछ नज़र आ रहा है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में राहुल गांधी के आवास में हुई लंबे मंथन के बाद भी छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम को लेकर संशय बना हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि तम्रध्वज साहू राहुल गांधी की पहली पसंद है और अंतिम रूप से उनके नाम पर ही मुहर लगाई जा सकती है। लेकिन खबर यह भी आ रही है कि सीएम पद के अन्य दावेदारों ने ताम्रध्वज साहू के नाम पर असहमती जताई है…
शाम 5 बजे सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा-पीएल पुनिया
नई दिल्ली-बैठकों का दौर जारी है आज सुबह 11 बजे भी राहुल गाँधी ने सीएम कैंडिडेट एवं प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक ली.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम आए आज 4 दिन हो गए है, लेकिन अभी भी सीएम का नाम तय नहीं हो पाया है। राहुल के आवास से प्रदेश के चारों दावेदार भूपेश बघेल,चरणदास महंत, टीएस महंत, ताम्रध्ज साहू सहित पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे बाहर निकल चुके हैं। बैठक से बाहर आते ही पीएल पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाम 5 बजे तक इंतजार…
मोदी की राह आसान नहीं अग़र इतिहास देखें तो…पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भी इसे याद रखे
मोदी की राह आसान नहीं अग़र इतिहास देखें तो…पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भी इसे याद रखे जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार हुई है, वह लोकतंत्र के मायने तो बतलाती ही है, लेकिन इसके साथ ही साथ यह सोचने के लिए भी विवश करती है कि आख़िर यह जनादेश किसके खिलाफ है। ख़ासकर छत्तीसगढ़ में जिस तरह के परिणाम आए हैं, उसकी उम्मीद तो कांग्रेस को भी नहीं थी। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने…
राजस्थान पर संशय खत्म ,अशोक गहलोत होंगे मुख्यमंत्री और सचिन पायलट डिप्टी सीएम
नई दिल्ली -राजस्थान मे मुख्यमंत्री के नाम पर संशय ख़त्म. अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री वहीं सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है. प्रेस कांफ्रेस कर मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई .प्रेस कांफ्रेस मे राजस्थान के पर्यवेक्षक, सचिन पायलट एवं स्वयं अशोक गहलोत मौजूद रहे . गहलोत ने कहा कि चुनाव मे किया गया हर वादा वो निभाएंगे ,राजस्थान मे सुशासन हमारा मुख्य मुद्दा होगा. सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को शुभकामनाएं दी और कांग्रेस आलाकमान एवं जनता को धन्यवाद दिया. आगे…
छत्तीसगढ़: सीएम कैंडिडेट राहुल गांधी के आवास पहुचें, शुरू हुईं बैठक
नई दिल्ली -राहुल गांधी आज सीएम कैंडिडेट टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल से बैठक करने वाले है.मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है.छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री पर मंथन एक बार फिर शुरू हो चूका है, उम्मीद है आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम सामने आ जायेंगे. छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया एवं ताम्रध्वज साहू पहले से ही राहुल गाँधी के आवास पर मौजूद थे. सीएम कैंडिडेट टी एस सिंहदेव,भूपेश बघेल और चरण दास महंत भी बैठक मे पहुंच चुके है.
राफेल मुद्दे पर भाजपा हुई आक्रामक; अमित शाह ने कहा, झूठ के पैर नहीं होते
नई दिल्ली -सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले मे मोदी सरकार को क्लीनचिट दे दी .रफाल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आक्रामक हो गई है. आज कोर्ट के फैसला सुनाने के थोड़ी देर बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि रफाल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान का पर्दाफाश हो गया है. पीटीआई के मुताबिक अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘सत्यमेव जयते. रफाल सौदे पर अदालत…
