बिलासपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर कलेक्टर ने जिले के राजस्व विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार, 9 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के तहत श्रीमती गरिमा ठाकुर…
