बिलासपुर कलेक्टर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का किया तबादला

बिलासपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर कलेक्टर ने जिले के राजस्व विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार, 9 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के तहत श्रीमती गरिमा ठाकुर…

हिंदू नव वर्ष: बिलासपुर में उत्सव की तैयारी तेज, सजेंगे शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहे

बिलासपुर- हिंदू नव वर्ष को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव और नव संवत्सर के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भव्य आयोजन का यह 12वां वर्ष है और समय के साथ इसकी भव्यता और व्यापकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार पूरे शहर…

राज्यपाल रमेन डेका ने रतनपुर में माँ महामाया देवी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

बिलासपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

बिलासपुर में हिंदू नववर्ष के भव्य स्वागत की तैयारी, 1 मार्च को खाटू श्याम मंदिर में सजेगी ‘प्रथम महाबैठक’

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): गौरवशाली सनातनी परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी तारतम्य में हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, बिलासपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण ‘प्रथम महाबैठक’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का विवरण- यह महाबैठक रविवार, 1 मार्च 2026 को नगर के प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है। समिति के सदस्यों के…

सिम्स बिलासपुर के डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; गृहमंत्री से FIR की मांग

बिलासपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। आवेदक शक्ति कुमार बघेल ने गृहमंत्री, डीजीपी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को पत्र लिखकर डॉ. सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना (Forgery) और गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एक ही समय में दो जगहों से वेतन लेने का आरोपजांच प्रतिवेदन और शिकायत के अनुसार, डॉ. सिंह ने 1997-98 में शासकीय सेवा में रहते हुए भी…

बिलासपुर: पुलिस महकमे में हड़कंप, पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर लगे वसूली के आरोप, IG ने दिए जांच के आदेश

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो और समाचारों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन वीडियो में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में पदस्थ राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली (धनराशि की मांग) करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला क्या है?सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से पैसे मांगने का दावा किया जा रहा…

पुलिस द्वारा ग्राम झझपुरी मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी की गिरफ्तार कर किया गया खुलासा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/ लोरमी:- दिनांक 16-17.01.2026 के दरमियानी रात्रि ग्राम झझपुरी मे ठाकुर देव चौक स्थित जैतखाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया था जिस पर सूचनाकर्ता अंगद अंचल पिता देवल अंचल उम्र 37 साल सा. झझपुरी कला थाना लोरमी जिला मुंगेली की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 18/26 धारा 298, 326 (जी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

ग्रामीणों ने गनियारी नायब तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा; कलेक्टर कार्यालय में हुई शिकायत, अवैध उत्खनन को संरक्षण देने का आरोप

बिलासपुर:- ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गनियारी नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नायब तहसीलदार अवैध मुरूम उत्खनन करने वालों को संरक्षण दे रही हैं और कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही बरतते हुए अक्सर अनुपस्थित रहती हैं। भ्रष्टाचार और बदसलूकी का आरोप–ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जब से श्रद्धा सिंह गनियारी में पदस्थ हुई हैं, तब से क्षेत्र में उत्खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि तहसीलदार द्वारा संरक्षण के बदले मोटी रकम की वसूली…

जिला स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक 15 को, कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी बैठक

बिलासपुर- जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 15 जनवरी को शाम 4 बजे आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2025-26 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर एवं अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

लिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोज़र की राजनीति,क्या अपोलो के लिए उजाड़े जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहा

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 51वें दिन कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित गौरहा ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में विकास के नाम पर गरीबो को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है और यह सीधे-सीधे बुलडोज़र की राजनीति है। ऐसा क्या चमत्कार हुआ अंकित गौरहा ने कहा कि जो परिवार अपोलो अस्पताल बनने से पहले से यहां रह रहे हैं, आज उन्हीं 113 गरीब परिवारों को रास्ता चौड़ा करने के नाम पर बेघर करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल…