ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल… नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मुंगेली- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक में पुनः ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है जिसमें कई पुराने चेहरों और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली जिले के 6 ब्लॉकों में नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें मुंगेली शहर दीपक गुप्ता, मुंगेली ग्रामीण रघुनाथ सिंह श्रीनेत, ब्लॉक लोरमी लल्ला सिंह ठाकुर, ब्लॉक डिंडोरी रामस्वरूप श्याम, ब्लॉक पथरिया मुकेश मिरी, ब्लॉक जरहागांव तारिणी विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश जारी होते ही लोरमी विधानसभा में कांग्रेस में एक बार फिर बवाल दिखाई पड़ रहा है लोरमी विधानसभा सतनामी समाज की बहुलता वाला क्षेत्र है और यहां कांग्रेस की राजनीति और चुनाव सतनामी समाज से मिलने वाले वोटों पर टिकी हुई रहती है। जिस तरह भारतीय जनता पार्टी अपने वोट बैंक (साहू समाज ) को संभाल कर रखने में कामयाब होती है जिसका परिणाम भी उन्हें मिलता है वहीं देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपने वोट बैंक की उपेक्षा की जा रही है।

नव नियुक्त लोरमी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर
नव नियुक्त डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम

धर्मजीत सिंह जब कांग्रेस की ओर से लोरमी विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में आते थे तब यही सतनामी समाज उन्हें अपना बंफर वोट देकर निर्णायक साबित होती थी। लेकिन 2013 के चुनाव में सतनामी समाज के गुरु सोमेश दास के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में आने पर सतनामी समाज के द्वारा गुरु सोमेश दास के समर्थन में एक एकतरफा मतदान किया गया जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू जीत हासिल करने में कामयाब हुए। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से थानेश्वर साहू और भाजपा की ओर से अरुण साहू को उम्मीदवार बनाया गया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सतनामी समाज से संजीत बर्मन भी चुनावी मैदान में उतरे हुए थे इस चुनाव में सतनामी समाज द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी संजीत बर्मन को अपना समर्थन दिया और कांग्रेस को यहां हार का सामना करना तथा साहू समाज सहित अन्य के वोटो के सहयोग से अरुण साव चुनाव में जीत हासिल किये।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होने के बाद लोरमी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा सतनामी समाज में भारी आक्रोश सामने आ रहा है। 2018 से लगातार सतनामी समाज से रामशरण खांडेकर, मेन कुमार भार्गव, नरेश पाटले, रह चुके हैं लेकिन अब इस सतनामी समाज को अनदेखा करते हुए लल्ला सिंह ठाकुर को लोरमी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके बाद से कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों में नाराजगी बनी हुई है और विरोध के स्वर उठ चुके हैं। इसकी मुख्य वजह यह कोई कांग्रेसी पृष्ठभूमि से नहीं आते, नगर पालिका चुनाव से उनकी कांग्रेस में सक्रियता बनी है। वहीं दूसरी ओर डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में रामस्वरूप श्याम को जिम्मेदारी मिली है जो धर्मजीत सिंह के काफी करीबी थे और 2018 के चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के साथ थे। 2023 में धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश करने पर रामस्वरूप श्याम ने कांग्रेस में प्रवेश किया था जिसे अब ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अनदेखा करते हुए दूसरे दल से आने वाले व्यक्तियों पर भरोसा जताया जा रहा है। नियुक्त के विरोध में भारी संख्या में सतनामी समाज के वरिष्ठजन और कांग्रेस के कार्यकर्तागण प्रदेश नेतृत्व से मिलकर बात रखने की तैयारी में लगी लगे हुए हैं। अब दिखने वाली बात यह होगी कि भारी बवाल के बाद क्या कांग्रेस नियुक्ति में कोई बदलाव करती है।

Related posts

Leave a Comment