मध्यप्रदेश :दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संपत्ति में 2013 के मुकाबले 71 फीसदी वृद्धि

भोपाल- 28 नवंबर को मध्यप्रदेश मे विधनासभा चुनाव होने है. प्रदेश मे भाजपा की सरकार है लेकिन इस बार कांग्रेस भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर रही है देखना दिलचस्प होगा की क्या मध्यप्रदेश मे सत्ता परिवर्तन हो पाएगा या भाजपा फिर से जीत का परचम फहराएगी.प्रत्याशियों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में दोबारा किस्मत आजमाने उतरे विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में औसतन 71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच (MPEW) और एसोसिएशन फॉर…

मध्यप्रदेश ; चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

मध्य प्रदेश में इस महीने के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी भाजपा और राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को जोरदार झटका लगा है. खबरों के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ देर पहले यह खबर दी है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में उन्होंने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली. कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज…

‘मेरे प्रचार करने से कांग्रेस को वोटों का नुकसान होता है.’-दिग्विजय सिंह

  मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर कहा है कि उनके प्रचार करने से पार्टी का नुकसान होता है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मेरे प्रचार करने से कांग्रेस को वोटों का नुकसान होता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पार्टी की तरफ से जिसको भी टिकट मिले, चाहे वह दुश्मन ही क्यों न हो, उसे जिताओ. इस चुनाव में मेरा सिर्फ एक काम है –…

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले दल बदलने का दौर हुआ तेज़ ; भाजपा के कई दिग्गजों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल-मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले दल बदलने का दौर तेज हो गया है। बीते दिनों दो दर्जन भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। शनिवार को भाजपा के एक और दिग्गज नेता शेखर चौधरी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन कर ली। शेखर चौधरी गोटेगांव विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके साथ ही दिल्ली से पढ़ाई करके आए अर्जुन आर्य ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। अर्जुन को हाल ही में समाजवादी पार्टी ने बुधनी से चुनाव लड़ने के…