हर्षिता पर भारी पड़ेगी रश्मि?

बिलासपुर-बड़े दिनों बाद कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इसमें प्रत्याशा के अनुरूप डॉ रश्मि सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। डॉ रश्मि सिंह के सामने ब्राह्मण वर्ग से महिला प्रत्याशी हर्षिता पांडे मैदान में हैं जिन्हें भाजपा ने टिकट दी है। वर्तमान समीकरणों को देखा जाए तो हर्षिता पांडे डॉ रश्मि सिंह से बेहद कमजोर साबित होंगी। इसका एक कारण तो राजू सिंह क्षत्री की नाराजगी है दूसरा कारण राजू सिंह क्षत्री और रश्मि सिंह का ठाकुर होना है। तखतपुर में ठाकुर वाद अपना प्रभाव दिखाएगा।…

बिलासपुर जिले की हाई प्रोफ़ाइल विधानसभा सीटें ; जानिए क्या कहता है भाजपा का जातीय समीकरण ?

बिलासपुर -भारतीय जनता पार्टी ने 77 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। बिलासपुर और मुंगेली जिले की 6 सामान्य सीटों में घोषित उम्मीदवारों पर नज़र डाली जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने जातिगत समीकरण को साधने के भरपूर कोशिश की है । जातिगत संतुलन बनाने के हिसाब से पार्टी ने टिकट का वितरण किया है , यह साफ प्रतीत होता है बिलासपुर विधानसभा से लगातार  चार बार के विधायक, मंत्री रहे और क्षेत्र व संगठन में अच्छी पकड़ होने के कारण  मंत्री अमर…