राष्ट्रपति कोविंद ने छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई को किया पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित ; देखिए पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण और पद्मश्री अवार्ड से इन हस्तियों को किया सम्मानित ; देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली । भारत के राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद ने आज 2019 के लिए विभन्न क्षेत्रों में नामचीन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किए गए हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आलावा देश की जानी मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

राष्ट्रपति भवन में चल रहे सिविल इंवेस्टिगेशन सेरेमनी 2019 के दौरान छत्तीसगढ़ के आलावा देश विदेश में अपनी पंडवानी गायकी की धूम मचाने वाली लोक गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण पुरस्कार से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

इसके साथ ही पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

पद्म अवार्ड का खास पल वह रहा जब राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग – खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र के लिए MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कला-संगीत-तबला के क्षेत्र के लिए स्वपन चौधरी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

खेल-तीरंदाजी के क्षेत्र के लिए बॉम्बेला देवी लैशराम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में एचएस फूलका को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

ओडिशा के कटक के चाय विक्रेता डी प्रकाश राव को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल भी चलाते है। उन्हें सामाजिक कार्य, सस्ती शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस पर 4 पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री सहित 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment