उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कर्मा भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की

बिलासपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित और अनुशासित समाज के रूप में जाना जाता है। समाज का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। इसे और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने…

बिलासपुर VINIT कप के फाइनल में दिखेगा ग्लैमर का तड़का, 11 जनवरी को आएंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

बिलासपुर- खेल प्रेमियों और शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिलासपुर में आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित VINIT कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल मुकाबले में बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया की जानी-मानी हस्ती मानुषी छिल्लर की भव्य उपस्थिति देखने को मिलेगी। 11 जनवरी को होने वाले इस फाइनल मैच में मानुषी छिल्लर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगी और दर्शकों के साथ इस यादगार मुकाबले का आनंद लेंगी। गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर वर्ष 2017 की मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और भारत का…

कांग्रेस में जबरदस्त भूचाल: ब्लॉक अध्यक्ष पर गाली-गलौज, धमकी और संगठन तोड़ने के गंभीर आरोप

मुंगेली – छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। लोरमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश पाटले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपते हुए अभद्र भाषा, मां-बहन की गालियां, जान से मारने की धमकी और संगठन विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि बीते लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में नरेश पाटले के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन…

नगरीय प्रशासन विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने निकायों को जारी किया परिपत्र

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। सुडा ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों को इस संबंध में की गई कार्यवाहियों की जानकारी हर महीने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के मिशन संचालक को…

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ चलाकर अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

➡️ थाना सरगांव/फास्टरपुर/जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ➡️ 03 प्रकरण मे 05 आरोपियों से 148 पाव देशी एवं 20 पाव मसाला (31.14 बल्क लीटर) व परिवहनरत 03 नग मोटर सायकल कुल कीमती 84,240 रूपये को किया गया जप्त ➡️ शराब तस्करो के विरूद्ध थाना सरगांव/फास्टरपुर/जरहागांव मे आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत किया गया कार्यवाही मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन…

हाईकोर्ट ने किया न्याय का प्रतिष्ठान: महिला डॉक्टर को झूठे केस से दिलाया मुक्ति, न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने हाल ही में एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए डॉ. सुधा, डॉ. रवि शेखरऔर श्रीमती वाय कमला के खिलाफ दर्ज दो झूठे आपराधिक मामलों को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय न केवल न्याय की जीत है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो न्यायिक प्रणाली के दुरुपयोग का शिकार होते हैं।मामले की पृष्ठभूमिशिवानंदनगर थाना क्षेत्र द्वारा डॉ. सुधा, डॉ. रवि शेखर और श्रीमती वाय कमला के खिलाफ वर्ष 2021 एवं 2024 में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनमें भारतीय दंड संहिता…

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेलनाडीह व दर्री में शिविर

समाचार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेलनाडीह व दर्री में शिविर आदिवासी समुदाय को मिली शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सौगात 30 जून तक विभिन्न गांवों में होगा शिविरों का आयोजन बिलासपुर,19 जून 2025/ आदिवासी समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान”के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड…

अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की वर्ष 2025 – 2026 नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मोनील निशानिया को बनाया गया

अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर की वर्ष 2025 – 2026 नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मोनील निशानिया को बनाया गया । इस वर्ष 22 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाएगी , जयंती के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई सभी सदस्यों ने बढ़ चढकर हिस्सा लेने की सहमति जताई अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समाज में एकता, सहयोग और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित…

दर्द से जीत तक: सार्थक शर्मा ने नीट 2025 में मारी बाजी

बिलासपुर शहर के नीट 2025 टॉपर, सार्थक शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का परिचय देते हुए एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। परीक्षा से ठीक पहले पिता की असमय मृत्यु के बावजूद, सार्थक ने 574 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2322 हासिल की। उनकी यह उपलब्धि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।सार्थक ने अपनी सफलता का श्रेय कोर एकेडमी को दिया, जहाँ उन्होंने 2 वर्षों तक अध्ययन किया। उन्होंने कहा, “दैनिक अध्ययन, समय पर डाउट रिमूवल, नियमित दिनचर्या और मॉक टेस्ट मेरी सफलता…

शोक-सूचना : अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी पूज्य माता श्रीमती पुष्पा मेहता का दिनांक 13 जून 2025 को दुखद निधन हो गया।

शोक-सूचनाअत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी पूज्य माताश्रीमती पुष्पा मेहता(पत्नी स्व. आनंद मेहता)का दिनांक 13 जून 2025 को दुखद निधन हो गया।आपने अपने जीवन के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय बाल मंदिर में सेवा कर एक प्रेरणादायी जीवन जिया।अंतिम दर्शन दिनांक – 14 जून 2025, प्रातः 9:00 बजेस्थान –विद्या नगर से सरकंडा मुक्तिधाम, बिलासपुरशोक संतप्त:पुत्र – अखिलेश मेहता, अक्षय मेहतापौत्र – आयुष मेहतानिवास – विद्या नगर, बिलासपुरएवं समस्त मेहता परिवारईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।ॐ शांति।