बिलासपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: Balaji News
पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रमुख अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी
रायपुर- राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में ग्राम पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के निर्माण के लिए 33 करोड़ 8 लाख 47 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 26.20 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।…
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा…
राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने फिर खेला फूलो देवी नेताम पर दांव
रायपुर- छत्तीसगढ़ की खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने निवर्तमान राज्यसभा सांसद और दिग्गज आदिवासी नेत्री फूलो देवी नेताम को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस आलाकमान का यह फैसला राज्य में आदिवासी और महिला समीकरणों को साधे रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। फूलो देवी नेताम के नाम की घोषणा होते ही प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया और…
राज्यपाल रमेन डेका 4-5 मार्च को बिलासपुर एवं मुंगेली प्रवास पर रहेंगे
रायपुर/ बिलासपुर- राज्यपाल रमेन डेका 4 एवं 5 मार्च 2026 को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 मार्च को सायं 4.30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के चंदखुरी स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे बिलासपुर के शिवतराई रिसोर्ट (बैगा रिसोर्ट) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम शिवतराई रिसोर्ट, बिलासपुर में होगा। 5 मार्च को प्रातः 10.30 बजे राज्यपाल शिवतराई रिसोर्ट से शिवतराई गांव के लिए रवाना होंगे, जहां वे बैगा जनजाति के लोगों से मुलाकात…
धान के ‘बोनस’ पर छत्तीसगढ़ में संग्राम: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार
रायपुर | छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि (बोनस) के भुगतान को लेकर सियासत का पारा चढ़ गया है। जहाँ एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस वर्तमान भाजपा सरकार पर किसानों को ‘प्रति एकड़ 3000 रुपए का चूना’ लगाने का आरोप लगा रही है, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की ‘हताशा की राजनीति’ करार दिया है। “अन्नदाताओं को ठगने वालों के पास बोलने का नैतिक अधिकार नहीं” डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसने अपने…
रायपुर : प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण…
छत्तीसगढ़: बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, महिला कार्ड के साथ चुनावी मैदान में उतरी पार्टी
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। पार्टी का यह कदम प्रदेश में महिला नेतृत्व को मजबूती देने और ‘महिला सशक्तिकरण’ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य बिंदु: चुनावी समीकरण- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए लक्ष्मी वर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान यह…
बोनस के लिए तरसते अन्नदाता: लोरमी में सहकारी बैंक के बाहर किसानों का भारी हंगामा, सरकार के दावों की खुली पोल
मुंगेली/लोरमी- छत्तीसगढ़ में साय सरकार द्वारा किसानों को धान का बोनस देने के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मुंगेली जिले के लोरमी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की शाखा में आज सुबह से ही भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। अपनी मेहनत की कमाई और सरकार द्वारा घोषित बोनस राशि निकालने आए सैकड़ों किसान बैंक की अव्यवस्था और बंद गेट देखकर भड़क गए। सुबह 5 बजे से लाइन में, फिर भी खाली हाथभीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोरमी क्षेत्र…
बिलासपुर में हिंदू नववर्ष के भव्य स्वागत की तैयारी, 1 मार्च को खाटू श्याम मंदिर में सजेगी ‘प्रथम महाबैठक’
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): गौरवशाली सनातनी परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी तारतम्य में हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, बिलासपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण ‘प्रथम महाबैठक’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का विवरण- यह महाबैठक रविवार, 1 मार्च 2026 को नगर के प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है। समिति के सदस्यों के…
