भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी

भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी रायपुर । भाजपा ने एक बड़ा निर्णय करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने की घोषणा की है । यह फैसला ऐसे समय में किया गया है जबकि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने इसकी घोषणा की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी आम चुनाव के लिए…

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव बने लक्की मिश्रा

बिलासपुर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रभारी राजीब पटनायक और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नगर के युवा बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष लक्की मिश्रा के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उनका पदोन्नति किया है । आपको बता दे कि लक्की मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त कर बडी जिम्मेदारी सौपी गई है । लक्की मिश्रा की पदोन्नति को देख कर महेन्द्रे गंगोत्री , शिबली खान ,आकाश शर्मा एवं बेलतरा विधानसभा के छात्रों ने खुशी जाहिर की है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। इस चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा दूसरे चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही इस चरण में मतदान वाली सीटों के लिये उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उल्लेखनीय है कि आयोग ने 17वें लोकसभा चुनाव के लिये निर्धारित कार्यक्रम के…

16वीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित बैठक आयोजित

बिलासपुर । बिलासपुर जिला बॉडी बिल्डर एसोसिएशन द्वारा आज सोलवीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता रविंद्र सिंह संरक्षक ,बिलासपुर जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह, सचिव श्री अजय यादव, हेमंत सिंह परिहार , अमरनाथ सिंह की एवं राम पुरी गोस्वामी सचिव छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया । आपको बता दें कि 24 मार्च को बिलासपुर जिले में सोलवीं…

सिरगिट्टी नगर पंचायत वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जलविभाग के पम्प ऑपरेटरों को तत्काल हटाने की मांग की

बिलासपुर । आज सिरगिट्टी नगर पंचायत के लोगों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जलविभाग के पम्प ऑपरेटरों को तत्काल हटाने की मांग की गई । जानकारी के अनुसार उनका कहना था कि सिरगिट्टी नगर पंचायत में जल आपूर्ति भाजपा पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं के लिए निःशुल्क किया जा रहा है । उन्होंने शासन से मांग की है कि पम्प ऑपरेटरों की नियुक्ति की आवश्यकता नहीं है । इनको जो वेतन प्राप्त हो रहा है उसमे शासन की राशि का दुरूपयोग हो रहा है । सूत्रों के अनुसार…

1 मई से 4 घंटे पहले भी बदला जा सकेगा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन

रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की अवधि घटाकर 24 घंटे से 4 घंटे करने जा रहा है ; ट्रेन छूटने की टाइमिंग से 4 घंटे पहले तक यात्री बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे. रेलवे । अब रेलवे यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन 4 घंटे पहले तक बदल सकेंगे । आपको बता दें कि पहले यह सुविधा ट्रेन छूटने के 24 घंटा पहले तक थी। यह सुविधा आगामी 1 मई से यात्रियों को मिलने लगेगी। इस बदलाव का रेलवे बोर्ड डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) शैली श्रीवास्तव ने सभी…

लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए अधिसूचना आज ; प्रदेश के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज से होगा नामांकन दाखिल

रायपुर । लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी हो रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले चरण में प्रदेश के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक 25 मार्च 2019 तक दाखिल कर सकते हैं। 26…

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने घेरा बिलासपुर विश्वविद्यालय

बिलासपुर । गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल खैरानी,मयंक सिंह,वसीम हैदर,विकास सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा । कार्यकर्ताओं ने पर्चा लीक कांड में संज्ञान लेते हुए सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही व आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु योजना बद्ध तरीके से कार्यवाही करने की मांग की । जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल आलम खैरानी ने कहा कि आज से तीन वर्ष पूर्व मार्च…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी फेसबुक पर मतदाताओं से करेंगे सीधा संवाद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे मतदाताओं से रू-ब-रू ; मतदाताओं की जिज्ञासाओं और सवालों का देंगे जवाब रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू 15 मार्च को आम नागरिकों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक पेज पर लाइव मौजूद रहकर वे मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। वहीं वे मतदाताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू लोकसभा निर्वाचन की गतिविधियों और निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों की भी…

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता को दी गई विदाई

बिलासपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बिलासपुर में विगत 08 वर्षों से पदस्थ अधीक्षण अभियंता पी.एन.साहू, के रायपुर संभाग में स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं एवं योगदान हेतु राकेश जायसवाल संयुक्त संचालक अध्यक्षता, यूजिन तिर्की कार्यपालन अभियंता, सती यादव सहायक संचालक, मो. अली बख्श प्रभारी कार्यपालन अभियंता, अभियंतागणों एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित की गई । समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त संचालक ने पी.एन.साहू, अधीक्षण अभियंता के द्वारा अपने अनुभव से संभागीय…