कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, ठीक चुनाव के समय याद आया स्वेच्छानुदान-भाजपा

बिलासपुर-शहर अध्यक्ष कांग्रेस नरेंद्र बोलर की प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में संयुक्त रूप से भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, दुर्गा सोनी, महेश चंद्रिकापुरे कहा है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो कभी संविधान सम्मत बात कर ही नहीं सकती। स्वेच्छानुदान की राशि देने का अधिकार विधायक व मंत्रियों को संविधान ने दिया है। यह किसे देना चाहिए, इसका प्रमाण पत्र कांग्रेस से नहीं चाहिए। मंत्री अमर अग्रवाल ने जिन-जिन लोगों को स्वेच्छानुदान की राशि दी है, वे जरूरतमंद थे। उन्होंने अपनी जरूरतों के आधार पर आवेदन दिया और…

शेर के घर में मचा घमासान दंतेवाड़ा के लोग असमंजस में

दंतेवाड़ा -शेर के घर में घमासान से चौंकने वाली बात तो है पर ये घमासान बस्तर के शेर कहे जाने वाले बस्तर टाइगर दिवंगत कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा के घर पर मचा हुआ है और यह संघर्ष सियासी संघर्ष है जिससे कारण दंतेवाड़ा की जनता असमंजस में पड़ी हुयी है| कर्मा परिवार में मचा घमासान अब थमने का नाम नहीं ले रहा है एक ही परिवार के दो लोगो के चुनावी रण में उतरने से दंतेवाड़ा की सियासत गरमायी हुयी है बता दे की छविंद्र कर्मा ने कोंग्रस…

रायगढ़ से निर्दलीय विजय का शंखनाद

रायपुर -रायगढ़ की सियासत में बीजेपी के प्रत्याशी के विरुद्ध पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का शंखनाद आज दोपहर को कर दिया है| 20 जून 1950 में जन्मे विजय अग्रवाल 2003 में तत्कालिक कांग्रेस के कद्दावर नेता और 5 बार से रायगढ़ के विधायक रहे केके गुप्ता को हराकर इतिहास रचा था, 2008 के चुनाव में हालांकि वह कांग्रेस के सकराजीत नायक से चुनाव हार गए थे लेकिन 2013 के विधानसभा चुनाव में विजय अग्रवाल की तैयारियां चुनाव को लेकर जोरों शोरों पर थी मगर भाजपा के…

सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट ; त्रिकोणीय संघर्ष होने के आसार

रायपुर-छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके मैं बसे सुकमा जिले की कोन्टा विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती है नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कांग्रेस के कवासी लखमा पिछले तीन चुनावों से जीत दर्ज करते आए है। भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत दर्ज करना यहां पर मुश्किल रहा है । भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी धनीराम बारसे जोकि पिछले चुनाव में लगभग 5000 मतों से हारे थे पर भरोसा जताया है। इस सीट पर सीपीआई के मनीष कुंजाम का भी खासा प्रभाव देखा गया है ऐसे में जोगी…

दंतेवाड़ा विधानसभा में चुनाव हुआ दिलचस्प ; कर्मा परिवार में सत्ता के लिए मां-बेटे के बीच होड़

रायपुर-दंतेवाड़ा विधानसभा में इस बार चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस और कर्मा परिवार में विधानसभा सीट के लिए मां-बेटे के बीच होड़ की स्थिति बनी है। बेटे छविंद्र कर्मा के बाद मां और वर्तमान कांग्रेस विधायक देवती कर्मा ने भी शनिवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद देवती कर्मा और विमल सुराना ने छविंद्र कर्मा को मना लेने की बात फिर से दोहराई। उनका कहना है कि अभी नामांकन दाखिल हुआ है, वापसी की तारीख बची है। यदि छविंद्र ने नाम वापस नहीं लिया तो भी…

कांग्रेस के 72 प्रत्याशियों के नाम पर मंथन , केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई समाप्त ; मोतीलाल वोरा बैठक में नही हुए शामिल

नई दिल्ली -आज दिल्ली में सोनिया गांधी के घर चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त हुई । बैठक में राहुल गांधी, अहमद पटेल, अशोक गहतोल शामिल थे | बताया जा रहा है बैठक में मोतीलाल वोरा शामिल नहीं हुए। वहीं प्रमोद दुबे को पार्टी ने टिकट नहीं दी है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर मंथन मे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा का शामिल नही होना आश्चर्यजनक है । संभावित प्रत्याशियों की सूची – धमतरी से गुरुमुख सिंह होरा भाटापारा से सुनील माहेश्वरी शक्ति से चरण दास…

सिंधी समाज के बाद अब सिक्ख समाज नाराज,पंजाबी सिक्ख समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की रखी मांग

बिलासपुर -आज पंजाबी सिक्ख समाज बिलासपुर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए पंजाबी सिक्ख समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी | समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह  को बिलासपुर के नगर विधायक व छत्तीसगढ़ शासन मंत्री  अमर अग्रवाल  के माध्यम से यह मांग रखी कि छत्तीसगढ़ के पंजाबी सिख समाज को भाजपा के द्वारा पूर्व में भी प्रतिनिधित्व दिया गया था क्योंकि पंजाबी सिक्ख समाज सदैव ही भाजपा की विचारधारा के साथ मिलकर चलता रहा…

जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी का तीसरी बार यू-टर्न ; परंपरागत मरवाही विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने तीसरी बार यू-टर्न लिया है. जोगी अब अपनी परंपरागत मरवाही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जोगी कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए तैयारी  शुरू कर दी है. फिलहाल, मरवाही विधानसभा सीट से उनके पुत्र अमित जोगी बतौर कांग्रेस विधायक काबिज हैं. हालांकि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अरसे पहले ही निष्कासित कर दिया था. अमित जोगी वर्तमान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख कर्ता-धर्ता हैं. वो मरवाही सीट छोड़ मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से जोगी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. इससे पहले जनता कांग्रेस के…

बिलासपुर जिले की हाई प्रोफ़ाइल विधानसभा सीटें ; जानिए क्या कहता है भाजपा का जातीय समीकरण ?

बिलासपुर -भारतीय जनता पार्टी ने 77 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। बिलासपुर और मुंगेली जिले की 6 सामान्य सीटों में घोषित उम्मीदवारों पर नज़र डाली जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने जातिगत समीकरण को साधने के भरपूर कोशिश की है । जातिगत संतुलन बनाने के हिसाब से पार्टी ने टिकट का वितरण किया है , यह साफ प्रतीत होता है बिलासपुर विधानसभा से लगातार  चार बार के विधायक, मंत्री रहे और क्षेत्र व संगठन में अच्छी पकड़ होने के कारण  मंत्री अमर…

बिलासपुर जिला की कोटा विधानसभा सीट ; भाजपा क्यों नहीं कर पाई अभी तक प्रत्याशी का नाम तय ?

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की कोटा विधानसभा सीट ऐसी है जहां कांग्रेस के अलावा किसी दूसरी पार्टी का खाता तक नहीं खुला है और इस बार के समीकरण कुछ ऐसे बन रहे हैं कि बीजेपी में जीत की आस जगी है बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का सबसे मजबूत किला माना जाता है यह एक ऐसी सीट है जहां 66 साल से कांग्रेस का कब्जा है पिछले 14 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टियां अपना खाता नहीं खोल पाई ऐसे में…