रायपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए नामांकन 28 मार्च से

4 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे नामांकन फार्म ;5 अप्रैल को संवीक्षा;नाम वापसी 8 अप्रैल तक ● सामान्य प्रत्याशी के लिए अमानत राशि रुपए 25 हजार ● अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए साढ़े 12 हजार रुपए रायपुर । रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आगामी 28 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के सिंगल विंडों में जमानत राशि रुपए 25000 का भुगतान कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जा सकता…

चौकीदार केवल अमीरों के लिए काम करते हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना किसानों का बकाया ना चुकाने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चौकीदार गरीबों के लिए नहीं, बल्कि केवल अमीर लोगों के लिए काम करते हैं। उन्होंने टि्वटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें दावा किया कि राज्य में गन्ना किसानों का बकाया 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। प्रियंका ने कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात काम करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनका बकाया चुकाने…

 पहले और दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए अब तक छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। यह सभी नामांकन पत्र आज ही दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज यहां बताया कि पहले चरण के निर्वाचन वाले बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आयतु राम मंडावी ने बहुजन समाज पार्टी और दीपक कुमार बैज ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किए हैं। दूसरे चरण के निर्वाचन वाले कांकेर लोकसभा क्षेत्र से दो तथा राजनांदगांव और महासमुंद…

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा से जुड़े, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली । पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा से जुड़ गए और राजधानी की एक लोकसभा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं । पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर यहां केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए । गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे । उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है । गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से…

विपक्ष आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली है : मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले को लेकर विपक्षी दलों पर शुक्रवार को आक्रामक रूख अपनाते हुए विपक्ष को आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली बताया और उस पर सशस्त्र सेनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी पुलवामा आतंकवादी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले को लेकर विपक्ष के रूख की आलोचना की है। जनता माफ नहीं करेगी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मोदी…

भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी

भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी रायपुर । भाजपा ने एक बड़ा निर्णय करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने की घोषणा की है । यह फैसला ऐसे समय में किया गया है जबकि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने इसकी घोषणा की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी आम चुनाव के लिए…

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव बने लक्की मिश्रा

बिलासपुर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रभारी राजीब पटनायक और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नगर के युवा बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष लक्की मिश्रा के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उनका पदोन्नति किया है । आपको बता दे कि लक्की मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त कर बडी जिम्मेदारी सौपी गई है । लक्की मिश्रा की पदोन्नति को देख कर महेन्द्रे गंगोत्री , शिबली खान ,आकाश शर्मा एवं बेलतरा विधानसभा के छात्रों ने खुशी जाहिर की है।

परिवार सहित जमानत पर रहने वाले लोगों को ही मैं भी चौकीदार अभियान से परेशानी : भाजपा

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों द्वारा मैं भी चौकीदार हूं अभियान की आलोचना किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जो लोग पूरे परिवार के साथ जमानत पर हैं और विभिन्न कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, उन्हें ही इस आंदोलन से परेशानी है । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं के समक्ष दावा किया कि मैं भी चौकीदार हूं आंदोलन एक बड़ा जन आंदोलन बन गया है। जब…

मोदी फिर जीते तो देश में शायद चुनाव न हों : अशोक गहलोत

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र एवं संविधान को खतरा होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अगर जनता ने मोदी को फिर से सत्ता सौंपी, तो हो सकता है कि भारत में चुनाव न हों या फिर चीन और रूस जैसी स्थिति हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री किसी भी हद तक जा सकते हैं और वह विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री पर…

प्रमोद सावंत बने गोवा के मुख्यमंत्री

गोवा । भाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत के अलावा पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। पहले यह शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की रात 11 बजे होना था लेकिन कुछ कारणों के कारण इसमें विलंब हुआ। आपको बता दें कि सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष…