नई दिल्ली। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। आतंकियों की इस नापाक करतूत का किस अंदाज में जवाब दिया जाए, इसे लेकर सरकार ने संसद में सर्वदलीय बैठक में विचार-विमर्श किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दिल्ली में संसद भवन में यह बैठक बुलाई गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले के बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विपक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों को फ़्री हैंड कर दिया गया है, वह मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वतंत्र…
Category: राजनीति
जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है : मनीष अग्रवाल
नगर पालिक निगम में अव्यवस्था,सफाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का दंश वार्ड के नागरिक झेल रहे हैं। लेकिन इस असुविधा को लेकर नगर पालिक निगम में बैठे मठाधीश, विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। किसी भी जनप्रतिनिधि ,अधिकारी का जनदर्शन सिर्फ दिखावा ही रहता है । जन समस्या शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं पब्लिक के द्वारा की गई शिकायतें महज कागजों का आदान-प्रदान ही रहती है । शिकायत पेटी हो या टोल फ्री नंबर कचरे की टोकरी में डाल दिए जाते हैं । बड़े मातहत अधिकारी…
किसानों को नो ड्यूस नहीं देने पर बजट सत्र के पांचवे दिन विपक्ष के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्षी बीजेपी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बीजेपी ने कर्जमाफी के बाद भी किसानों को नो ड्यूस नहीं देने के मामले में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग करते सदन में नारेबाजी की। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक होती रही। स्थगन प्रस्ताव किए जाने पर बीजेपी सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर महासमुंद के किसान धरने पर बैठे हैं। बीजेपी विधायक…
शिवरतन शर्मा बने भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक,देखिए पदाधिकारियों की पूरी सूची
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के पदाधिकारियों को चुन लिया गया है । आपको बता दें कि शिवरतन शर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है । वहीं भीमा मंडावी को उपनेता बनाया गया है । देखिए भाजपा विधायक दल के पदाधिकारी की पूरी सूची : ◆ नेता – धरमलाल कौशिक ◆ उपनेता – भीमा मंडावी ◆ मुख्य सचेतक – शिवरतन शर्मा ◆ सचेतक – कृष्णमूर्ति बांधी ◆ सचेतक – सौरभ सिंह ◆ महामंत्री – नारायण चंदेल ◆ मंत्री – डमरूधर पुजारी ◆…
बजट सत्र: राजिम कुंभ का नाम बदलने को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में बहस
रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन जांजगीर-चांपा में दो कैदियों की मौत के मामले में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को जमकर घेरा, गृहमंत्री से इस मामले की विधानसभा समिति या प्रश्न संदर्भ समिति से जांच कराने की मांग पर अड़े हैं।बसपा विधायक केशव चंद्रा के सवाल पर जवाब देते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक 53 और 1 अप्रैल 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक कुल 57 कैदियों की मृत्यु हुई । केशव चंद्रा ने जांजगीर चाम्पा जेल में…
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का बजट निराशाजनक : मनीष अग्रवाल
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का बजट निराशाजनक है। कांग्रेस चुनावी वादों के तहत कांग्रेस जन घोषणा पत्र को भूल गई। सरकार चुनावी वादों के तहत लगभग 70 वादे किए गए थे। भूपेश सरकार ने युवाओं और महिलाओं को राज्य में नौकरी-पेशा कर रहे सरकार के अधीन मध्यम वर्गीय लोगों को छला है । भूपेश सरकार का बजट छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने वाला नहीं है। इस बजट में कोई विजन नहीं है केवल बड़ी बड़ी बातें हैं । घोषणाएं जब पूर्व की वादों पर खड़ा नहीं उतरे तो वर्तमान की घोषणाओं…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा ,यह बजट गांव,गरीब व किसानों का बजट
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2019 -20 का बजट पेश किया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गांव,गरीब व किसानों का बजट है । उन्होंने कहा कि बजट में बिजली बिल आधा, प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल, प्रदेश मे कृषि व महिला एवं आई टी आई कॉलेज व स्कूल खोलने की घोषणा ,स्थानीय जन को नौकरी मे 5 वर्ष की छूट,…
मलाई खाने की आदत जिसे हो उन्हें चौकीदार की कोई भी योजना रास कैसे आ सकती : मोदी
रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज राजधानी पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सरकार की ओर से मंत्री शिव डहरिया ने उनका स्वागत किया । वहीं इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायगढ़ दौरे पर हैं जहां में वे कोड़ातराई में आम सभा को सम्बोधित किये। आपको बता दे की औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ के लिए रवाना हुए।प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी रायगढ़…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू,400 यूनिट तक बिजली की खपत में बिजली बिल होगा हाफ
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2019 -20 का बजट पेश किया । विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता का आभार जताया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 400 यूनिट तक बिजली की खपत में बिजली बिल हाफ किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि प्रदेश में 20 लाख किसानों को ऋण माफ़ी का लाभ मिला है। आपको बता दें कि विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने घोषणा किया…
एक पत्रकार की हत्या : मनीष कुमार
आजादी के बाद भी दशकों तक पत्रकार, भारत में स्वतंत्र लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने कलम की ताकत से देश के सर्वोच्च पद पर बैठे सत्तासीनों को अपने कदमों में झुकाया। उनके कलम की ताकत इतनी थी कि एक पैसे के अखबार में छपने वाले एक कॉलम ने अपनी वैचारिक क्रांति से न जाने कितने आंदोलनों को जन्म दिया,जिससे देश की दशा और दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए । उस समय न तो सूचना का अधिकार था न ही अभिव्यक्ति की उतनी…
