कमलनाथ 17 दिसम्बर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल-दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री नाम की औपचारकि घोषणा के बाद जानकारी मिल रही हैं कि कमलनाथ भोपाल में 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मध्यप्रदेश समेत देशभर की नजर 15 साल बाद मध्यप्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार पर है। इसलिए माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने वाला है। यही नहीं कमलनाथ के साथ मंत्रीमंडल के…

अनुभव पर कांग्रेस का हाथ: कमलनाथ मध्यप्रदेश और गहलोत राजस्थान के होंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली-मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है. अनुभवी कमलनाथ मध्य प्रदेश और अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हो गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से दोनों के नाम पर मुहर लग चुकी है और सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है. कमलनाथ का नाम काफी समय से मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहा था, लेकिन युवा ज्योतिरादित्य सिंधिया से उन्हें टक्कर मिल रही थी. राजस्थान मे गहलोत और सचिन पायलट के नाम पर कांग्रेस हाई कमान ने दो दिन तक मंथन किया…

सौम्यता और सरलता की प्रतिभूति; टी एस बाबा बन सकते है मुख्यमंत्री

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव सरगुजा रियासत के राजा हैं। लोकप्रियता इतनी की सूबे के लोग उन्हें राजा साहब या हुकुम की बजाए प्यार से टीएस बाबा बुलाते हैं। टीएस के पास 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वे खुद मानते हैं कि उन्हें नहीं मालूम उनके पास कहां कितनी संपत्ति है। फिर भी वे छत्तीसगढ़ की राजनीती मे राजा के तौर पर नही बल्कि अपनी राजनीति में सादगी और सरलता के लिए मशहूर है.टी एस सिंह देव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को सरगुजा…

राजस्थान :मुख्यमंत्री चुनने को लेकर घमासान ,गहलोत ने फेंका नया पत्ता

जयपुर -राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजस्‍थान में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के लिए वहां के मुख्‍यमंत्री का चुनाव करना बेहद जटिल हो गया है. वहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों की ओर से जोरदार लामबंदी की जा रही है. जयपुर में एक-दूसरे के समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को और गरमा दिया. पायलट खेमे के लोग सचिन पायलट को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं तो गहलोत खेमा भी टस से मस होने के मूड में नहीं दिख रहा है.…

चंद्रशेखर राव ने दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

हैदराबाद-हिन्दी पट्टी के तीन अहम राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने के बाद अब कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गई है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत तो मिल गया, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर पेच फंस गया. आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम तय होने की उम्मीद है वहीँ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. केसीआर को राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने हैदराबाद में राजभवन…

मल्लिकार्जुन खड़गे,पीएल पुनिया और ताम्रध्वज साहू दिल्ली रवाना ,भूपेश ने कहा हाईकमान का फैसला सभी को स्वीकार होगा

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा तलाशकर आब्जर्बर मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और ताम्रध्वज साहू आज सुबह दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सभी विधायकों ने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री के पद के लिए अधिकृत किया है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही अब मुख्यमत्री पद को लेकर फैसला करेंगे। चर्चा है कि 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों और कार्यकर्ताओं से ली गयी फीडबैक के साथ राहुल गांधी से खड़गे और प्रभारी पीएल पुनिया…

कांग्रेस 10 दिनों के भीतर नहीं कर सकती कर्जा माफ़, घोषणापत्र केवल लोक लुभावन -राजेश मूणत

रायपुर – छत्तीसगढ़ मे भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, एक तरह से कहे तो कांग्रेस की आंधी आई और भाजपा का सबकुछ उड़ा ले गई .कांग्रेस ने 68 सीटों पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की वहीँ भाजपा को सिर्फ 15 सीट पर जीत मिली.आधे दर्जन मंत्री अपनी सीट तक नहीं बचा पाए. भाजपा दिग्गज जो हारे भाजपा स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल , पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत , नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल , गृहमंत्री रामसेवक पैकरा , श्रममंत्री भैयालाल राजवाड़े , उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय , सहकारिता मंत्री…

निगम मंडल आयोग के इस्तीफे पर बघेल ने कहा, “लोगों को डर सता रहा है”

रायपुर -निगम मंडल आयोग के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा की रमन टीम के लोगो को डर सता रहा है इसलिए वे बाहर जा रहे है ,उनको पता है उनकी भूमिका अब कुछ भी नहीं रही है. वहीं राजेश मूणत ने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की कांग्रेस का घोषणापत्र महज एक लोक लुभावन था ,दस दिन के भीतर कर्जा माफ़ नही कर सकती कांग्रेस ,भाजपा सरकार ने 15 सालो मे जनता से जो वादा किया पूरा किया , प्रदेश मे परिवर्तन…

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अंदाज मे किया रमन सिंह का शुक्रिया

रायपुर – छत्तीसगढ़ मे भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, एक तरह से कहे तो कांग्रेस की आंधी आई ओर भाजपा का सबकुछ उड़ा ले गई .कांग्रेस ने 68 सीटों पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की वही भाजपा को सिर्फ 15 सीट पर जीत मिली.आधे दर्जन मंत्री अपनी सीट तक नहीं बचा पाए.मुख्यमंत्री रमन सिंह भले ही राजनांदगाँव से जीत गए लेकिन उनको अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गवांनी पड़ी. प्रदेश की जनता ने सोशल मीडिया के जरिए उनका आभार व्यक्त किया ,यूजर्स ने लिखा- ” नतीजे चाहे जो भी…

भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ का जवाब है यह जीत -सोनिया गाँधी

नई दिल्ली -छत्तीसगढ़ ,राजस्थान और मध्यप्रदेश मे भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेता और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए आज कहा कि यह जीत भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर मिली है. सोनिया गांधी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद सरकार बनाने जा रही है. सोनिया गांधी से राहुल…