लोकसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा से प्रत्याशी? अमर, धरम या तीसरा कोई और!

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में हार के बाद बिलासपुर लोकसभा सीट को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन रही है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि बिलासपुर से अब लोकसभा का दावेदार कौन होगा? जानकारों के मुताबिक वर्तमान सांसद लखन लाल साहू की टिकट कटनी तय मानी जा रही है, क्योंकि पिछले दिनों सन स्टार टीवी के स्टिंग ऑपरेशन में वे भी लपेटे में आ चुके हैं। इसके अलावा पार्टी अब कई सीटों पर चेहरे बदलकर चुनाव लड़ना चाह रही है। ऐसे में बिलासपुर विधानसभा से 20 साल तक विधायक…

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आर्युविज्ञान संस्थान सिम्स चिकित्सालय में हुए आगजनी की घटना से दो मासुम बच्चों की मौत पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को इस्तीफा दे देना चाहिए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को इस घटना से कोई सरोकार नही है। इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस विधायक एवं नेता सिर्फ सिम्स पहुचकर फोटो खिचाने में मशगुल थे। उन्हें इस घटना के लिए कोई…

एनएसयूआई के आदिल आलम खेरानी को बनाया गया राज्य उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ । एनएसयूआई छत्तीसगढ़ ने राज्य प्रभारी पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद राज्य प्रभारी के अनुमोदन के साथ पदोन्नति की है। यह पदोन्नति राजीब पटनायक के तुरंत प्रभाव से किया गया । इस पदोन्नति में आदिल आलम खेरानी को राज्य उपाध्यक्ष बनाया है । देखिए पूरी सूची…

छत्तीसगढ़ छात्र सम्मलेन का हुआ समापन

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ छात्र सम्मेलन का कल बिलासपुर के स्थानीय स्कूल कृष्णा पब्लिक स्कूल होली में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हो गया। यह सम्मेलन 2 दिनों का था जो 18 और 19 जनवरी तक चला । इस सम्मेलन में लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सम्मेलन में भिन्न-भिन्न कमेटियां बनाई गई थी जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा अपना अपना मत रखा । छत्तीसगढ़ छात्र सम्मेलन में अभी हाल में देश में चल रहे बहुत सारी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा व बहस की गई ।…

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: तैयार रहिए एक नई बहस के लिए…

चलिए, लोकसभा चुनाव से पहले विवाद या बखेड़ा खड़ा करने के लिए एक और मौका कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही को मिल गया है। अनुपम खेर अभिनित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म जनवरी में रिलीज़ होने वाली है। ऐसे वक्त में जब पांच महीने में आम चुनाव होने वाले हैं। इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। सवाल ये है कि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर राजनीतिक उबाल क्यों शुरू हो रहा है? महाराष्ट्र में युवक कांग्रेस ने ताक़ीद की है कि अगर उन्हें दिखाए बिना फिल्म रिलीज की गई, तो…

भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर-पुलिस मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन ने भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में एक महिला भी मंत्री बनी हैं। हालांकि पहले 10 मंत्री में शपथ लेने वाले थे लेकिन प्रबल दावेदारों में एक पद के सहपति ने नहीं बन पाने के कारण फिलहाल एक पद को रिक्त रखा गया है। शपथ लेने वालों में रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, रुद्र गुरु, उमेश पटेल, कवासी लखमा, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, और अनिला भेड़िया शामिल हैं।रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री…

संभावित मंत्रिमंडल ,ये बन सकते हैं मंत्री

सामान्य अनुमान: कौन हो सकता है मंत्रिमंडल में 1. भूपेश बघेल(पाटन) : मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ओबीसी, कु्र्मी, दुर्ग जिला, दुर्ग संभाग 2. ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण) : मंत्री बन चुके हैं। ओबीसी, साहू, दुर्ग जिला, दुर्ग संभाग 3. रविंद्र चौबे (साजा): सामान्य, ब्राम्हण, बेमेतरा जिला, दुर्ग संभाग 4. अरुण बोरा( दुर्ग शहर): सामान्य, ब्राम्हण, दुर्ग जिला, दुर्ग संभाग 5. मोहम्मद अकबर(कवर्धा): अल्प संख्यक, मुस्लिम, कबीरधाम, दुर्ग संभाग अब उपरोक्त पांचों में यह दिखता हैकि दुर्ग संभाग से ही पांच नाम उभरकर सामने आ रहे हैं। क्या यह संभव है…

बंदूकों के माध्यम से नक्सल समस्या हल करना उचित तरीका नही -भूपेश बघेल

रायपुर-छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्जमाफी का वादा पूरा करने के बाद नक्सलवाद को लेकर अहम टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि नक्सली समस्या एक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्या है और इससे इसी तरह से ही निपटा जाएगा. सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन में भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार ने बंदूकों के माध्यम से नक्सल समस्या को हल करने की कोशिश की थी, जो उचित तरीका नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उन लोगों और जनजातियों…

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने सरकार से की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश

जम्मू-कश्मीर -जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की है. ख़बरों के मुताबिक इस बाबत राज्यपाल के दफ़्तर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को औपचारिक पत्र भेजा जा चुका है. बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही राज्यपाल की सिफ़ारिश काे मंज़ूर कर सकता है. बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में इसी साल जून में राज्यपाल शासन लगाया गया था. उस वक़्त राज्य की महबूबा मुफ़्ती सरकार से भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया था. चूंकि किसी भी पार्टी को…

बीजेपी नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्‍गा कमलनाथ को मुख्‍यमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे

नई दिल्ली- कमलनाथ को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्‍ली में बीजेपी नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्‍गा भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. बग्‍गा का आरोप है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ का हाथ था. बग्‍गा ने कहा, जब तक कमलनाथ को पद से हटाया नहीं जाएगा, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. बग्‍गा ने कहा, 2004 में कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर और सज्‍जन कुमार को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था, लेकिन काफी विरोध प्रदर्शन के बाद वापस ले लिया गया था.…