नई दिल्ली -केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ देर पहले यह खबर दी है. हाल ही में ‘मी टू’ अभियान के तहत एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. ये आरोप उस समय के हैं जब अकबर ‘एशियन एज’ अखबार के संपादक थे या दूसरे अखबारों की संपादकीय टीम से जुड़े थे. मैंने न्याय पाने के लिए निजी स्तर पर अदालत जाने का फैसला किया है एमजे अकबर ने एक बयान…
Tag: एम जे अकबर
केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मानहानि का मुकदमा
नई दिल्ली -“मी टू” खुलासे के तहत कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण का आरोप झेल रहे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. एमजे अकबर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है. महिला वकील ने भी लगा रखे है अकबर पर सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप आईपीसी की इन धाराओं के तहत दोषी पाये जाने पर दो साल की सजा का प्रावधान है. केंद्रीय मंत्री ने लॉ फर्म…
विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकारों के यौन शोषण के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकारों के यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है. एमजे अकबर ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत, मनगढ़ंत और आधारहीन हैं और इससे उनकी छवि को अपूर्णीय क्षति हुई है. बिना साक्ष्य आरोप लगाना कुछ वर्गों के लिए एक वायरल बुखार बन गया है रविवार को नाइजीरिया के दौरे से लौटे विदेश राज्यमंत्री ने कहा, ‘बिना साक्ष्य आरोप लगाना कुछ वर्गों के…
कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे एमजे अकबर ने अपने पद से दिया इस्तीफा ; रिपोर्ट
नई दिल्ली -कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. समाचार वेबसाइट न्यूज़ 18 ने सरकार से जुड़े कुछ सूत्रों के हवाले से बताया है कि अकबर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा को भेजा दिया है. यह भी बताया जाता है कि उन्होंने इस्तीफा भेजने के साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है. सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मी टू’ अभियान के तहत कई महिला पत्रकारों ने…