बायसन ने किया महिला को घायल अचानकमार टाइगर रिजर्व की घटना

बायसन ने किया महिला को घायल
बिलासपुर। रविवार को अचानकमार टाइगर रिजर्व में बायसन ने एक ग्रामीण महिला को घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को बिंदावल गांव के कुछ लोगो के साथ महिला अहिल्या बाई छपरवा रेंज के जंगल में घूम रही थी। इस दौरान अचानक वहा बायसन ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसे देखकर ग्रामीण भागने लगे। इस दौरान महिला अहिल्या बाई को बायसन से घायल किया, जिसके वजह से अहिल्या बाई को पैर में चोट पहुंची। सूचना मिलते ही एटीआर की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए कोटा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रिफर कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment