CG Breaking : छत्तीसगढ़ में विष्णु के 9 रत्न, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव ने कैबिनेट के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें कुल 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस बार मंत्रिमंडल में लक्ष्मी राजवाड़े, राम विचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी,दयालदास बघेल, बृजमोहन अग्रवाल और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। जो आज मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले हैं। इन सभी 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाई

CG Cabinet : छत्तीसगढ़ में आज शपथ लेंगे नए मंत्री, जानें किस संभाग से किसे मिला मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानि शुक्रवार को होगा। कल 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है।बता दें कि इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री हरे अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, भैयालाल राजवाड़े, रेणुुका सिंह, लता उसेंडी का नाम नहीं हैं। धरमलाल कौशिक को भी मौका नहीं मिलेगा। वहीं सरगुजा संभाग से तीन विधायको के नाम हैं। जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े- भटगांव से, राम विचार नेताम रामानुजगंज से और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़…