कोई सीडी या स्टिंग छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बहुमत को नहीं रोक सकता-टीएस सिंहदेव

रायपुर-नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कोई भी सीडी या स्टिंग छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बहुमत को नहीं रोक सकता। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता निष्ठावान है। जिन नेताओं की निष्ठा जहां थी वो सार्वजनिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गोआ जैसे हालात छत्तीसगढ़ में नहीं बनने देंगे। जनता का मत कोई पलट सके यह संभव नही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंहदेव ने कहा कि मैं आशावादी व्यक्ति हूं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाएगी। यह संभव नहीं है कि…

एक ही परिवार का 40 वर्षों तक रहा कब्ज़ा ; क्या सातवीं पारी खेल पाएंगे रविन्द्र चौबे ?

बेमेतरा -छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सबसे अप्रत्याशित सीट साजा विधानसभा सीट रही है.इलाके में अभी तक चौबे परिवार का ही वर्चस्व रहा है, परंतु 2013 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सबसे अप्रत्याशित हार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे की हुई थी. चौबे परिवार का सीट पर 40 साल रहा कब्ज़ा इस सीट पर चौबे परिवार का 40 साल तक कब्जा रहा है. 1985 से लगातार छठी पारी पूरी करने वाले चौबे को हालांकि 2013 में सातवीं पारी में हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है…

मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने राम मंदिर का मुद्दा उछाला जा रहा है -मायावती

नई दिल्ली -बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी और बहुजन यूथ फॉर मिशन – 2019 जैसे संगठनों पर दलित समाज के लोगों को बहकाने का आरोप लगाया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा, ‘भीम आर्मी और बहुजन यूथ जैसे संगठनों के कार्यकर्ता ​बसपा के विरोधी दलों के इशारों पर काम करते हुए दलितों की बस्तियों में जाकर बसपा और बहनजी को मजबूत करने के नाम पर चंदा बटोरकर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं.’…

योगी का कमलनाथ पर हमला कहा “आपकों ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरंगबली पर्याप्त”

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों का प्रचार चरम पर है. भोपाल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के लिए वोट मांगने पहुंचे. यहां रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कमलनाथ जी का एक बयान मैं पढ़ रहा था, उन्होंने कहा कि हमें एसटी/एससी का वोट नहीं चाहिए, कांग्रेस को केवल मुस्लिमों का वोट चाहिए. कमलनाथ जी आपकों ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरंगबली पर्याप्त होंगे.’ गौरतलब है कि अभी हाल ही में कांग्रेस नेता…

भूपेश बघेल ने किसानों से कहा;बिना डर के अपना धान बेचें, कांग्रेस जो कहती है, वो करती है।

रायपुर-किसानों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी घोषणा में किसानों पर इस तरह डोरे डाले हैं कि अधिकांश किसान ज्यादा समर्थन के मूल्य के इंतजार में किसानों ने अपने धान को नई सरकार के आने तक बेचना बंद कर दिया है। चुनाव के दौरान भी और चुनाव के बाद भी किसानों को यही उम्मीद है कि अगर नयी सरकार बनी तो वादे के अनुरूप उन्हें ज्यादा समर्थन मूल्य मिलेगा। लिहाजा अभी भी किसान अपने खलिहानों से खरीदी केंद्रों तक धान नहीं ले जा रहे हैं। वहीं दूसरे तरफ…

सरकार तवे जैसी ख़राब हो गई है – राहुल गाँधी

सागर -मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में प्रचार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आज सागर पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार और शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा, अब समय आ गया है कि 10 साल से खराब तवे की तरह शिवराज सरकार को सत्‍ता से बाहर किया जाए. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जब गलती से पनामा पेपर में शिवराज चौहान जी के बेटे का नाम लिया तो तुरंत मानहानि का मामला दर्ज करा दिया. लेकिन जब डंपर कांड, ई-टेंडरिंग में उनका…

बूथवार मतदान प्रतिशत सार्वजनिक करने पर पाबंदी

रायपुर-भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के मतदान की बूथवार जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है आयोग से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही मतदान के प्रतिशत की बूथवार जानकारी राजनीतिक दलों व मीडिया को उपलब्ध कराई जा सकेगी. अख़बार नवभारत के मुताबिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश में हुए मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी किए जा चुके हैं फिलहाल केंद्र बार मतदान के प्रतिशत की जानकारी तब तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी जब…

कांग्रेस मोदी से मुकाबला नही कर पा रही,इसलिए मोदी की मां को गाली दे रहे हैं-पीएम मोदी

छतरपुर-मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को प्रधानमंत्री छतरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा, हम चुनाव के आखिरी दौर में प्रवेश कर रहे हैं. जैसे-जैसे आखिरी दौर निकट आ रहा है,भाजपा का उत्‍साह बढ़ रहा है और कांग्रेस के खेमे में बेचैनी बढ़ रही है. अब कांग्रेसी सरकार बनाने के सपने नहीं देख रहे, बल्‍कि कौन किसकी जमानत बचाएगा, यह चिंता सता रही है. उन्‍होंने कहा,कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए मोदी की मां को गाली दे रहे हैं.…

पता नहीं चुनाव के समय कांग्रेस को ईवीएम बुखार चढ़ जाता है?-धरमलाल कौशिक

रायपुर -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि 11 दिसम्बर को ईवीएम खुलेगा, गिनती होगी तो बीजेपी का 65+ लक्ष्य पूरा होगा और हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव शांति के साथ संपन्न हुआ, इसके हम सभी बधाई के पात्र हैं। नक्सल इलाके में पहले कम मतदान होता था, इस बार रिकार्ड मतदान हुआ है। इसके लिए उन्होंने उन्होंने वनवासी भाइयों को बधाई दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, हम मिशन 65 प्राप्त कर चौथी बार सरकार बना रहे हैं। उन्होंने…

दारू, मुर्गा और साड़ी के लिए तीन करोड़ चाहिए, चुनाव जीतना मुश्किल लग रहा है

विदिशा-छत्तीसगढ़ मे चुनाव संपन्न हो चुके है अब बारी मध्यप्रदेश ओर राजस्थान की है, सियासी रणभूमि सज चुकी है. मध्यप्रदेश मे भाजपा अपनी सत्ता बचाने की जुगत मे है वहीं कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है. आरोप-प्रत्यारोप,भाषण और चुनावी रैलियों का दौर चल रहा है ऐसे मे एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया विदिशा जिले के बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टंडन और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का ऑडियो हांथो-हाथ बांटे जा रहे है,जिससे मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों मे बवाल मचा हुआ है . दो मिनट के इस…