नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये बृहस्पतिवार को 20 राज्यों की 91 सीटों के लिये मतदान लगभग शांति पूर्ण रहा । आंकड़ों के अनुसार सबसे हुआकम बिहार में 50 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 81 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव आयुक्त उमेश सिंहा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले चरण के चुनाव में मतदान का स्तर सामान्य रहा। सिंहा ने कहा कि अंतिम आंकड़े आने तक यह स्तर पिछले चुनाव की तुलना में लगभग बराबर ही होगा। उन्होंने कहा कि सभी 20 राज्यों की मतदान…
Category: राजनीति
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन हेतु 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
बिलासपुर । लोकसभा आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के निर्वाचन हेतु बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता 2 हजार 221 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 9 लाख 52 हजार 665 पुरूष, 9 लाख 23 हजार 178 महिला मतदाता और 91 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा कोटा में 2 लाख 4 हजार 270 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 2 हजार 15 पुरूष और 1…
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान शुरू
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद हो जायेगी उनमें केन्द्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी शामिल हैं। इस चरण में रालोद प्रमुख अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश…
राजनीतिक दलों और नागरिकों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के कई मोबाइल एप्स उपलब्ध
लोकसभा निर्वाचन-2019: सुविधा एप, सी-विजिल एप और वोटर हेल्पलाइन एप हो रहे लोकप्रिय लोकसभा चुनाव । भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीक पसंद युवाओं और आम नागरिकों की निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों को सरल बनाने, बदलते समय के साथ बेहतर कार्य संपादन और नए तरीके अपनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई पहल किए हैं। इन नवीन पहलों में कई मतदाता-फ्रेण्डली मोबाईल एप्स और वेबसाइट के साथ ही हेल्पलाइन भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों द्वारा जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने और अनुमति के…
देश की नब्ज को पहचानते हैं पीएम मोदी : सुषमा स्वराज
नई दिल्ली । भाजपा के घोषणापत्र को संकल्प पत्र बताते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि हम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तरह चुनाव से पहले घोषणा करने नहीं बल्कि संकल्पों को पूरा करने का व्रत लेकर आए हैं। विदेश मंत्री मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हमारे शीर्षक और दूसरों के शीर्षक का अंतर समझें। आज हम घोषणा करने नहीं आए हैं, बल्कि संकल्प का भरोसा देने आए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि…
बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र ; 48 पेज के संकल्प में सबका साथ-सबका विकास; जानिए आपके लिए क्या है ?
नई दिल्ली । देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। हर पार्टी अपने इरादे साफ कर रही है। ऐसे में सत्ताधारी दल बीजेपी ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख अमित शाह ने पार्टी कार्यालय में इसे जारी किया है। पार्टी के संकल्प समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकल्प पत्र में मूलभूत बातें हैं। सरकार इतनी बड़ी बातों को लेकर…
सीएम और तीन मंत्री के दुर्ग पर क्या भाजपा की होगी विजय
नजरिया : यशवंत गोहिल लोकसभा चुनाव । छत्तीसगढ़ का दुर्ग कौन ढहाएगा? इस बात को लेकर इतना विचार विमर्श चल रहा है, इतना मंथन हो रहा है, इतनी चर्चा हो रही है कि इसे प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आप सोचिए, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और वरिष्ठ मोतीलाल वोरा यहीं से हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र भी यहीं से आता है। इतना ही नहीं, वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के पास ही है और सांसद ताम्रध्वज साहू अब विधायक और प्रदेश के…
भाजपा चुनाव लड़ रही देश को जिताने के लिए, कांग्रेस और उनके साथी देश को लूटने के लिए : मोदी
बालोद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में करते हुए कहा कि कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग अऊ बालोद से पहुंचे दाई, भाई, बहिनी, लइका सियान, जवान अउ किसान झम्मो मन ला जय जोहार। उन्होंने आसपास के इलाके की स्थानीय देवी माताओं के नाम का उल्लेख भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं देश को जिताने के लिए, जबकि कांग्रेस और उनके साथी देश को लूटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह बातें शनिवार को कांकेर कांकेर लोकसभा के बालोद जिले के…
न्याय योजना पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बयान से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ : चुनाव आयोग
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने कांग्रेस के चुनावी वादे के रूप में घोषित न्याय योजना की नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गयी आलोचना को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने उन्हें इस मामले में भविष्य में सतर्कता बरतने की नसीहत दी है। चुनाव आयोग ने कुमार के जवाब को असंतोषजनक बताते हुये कहा कि उनका बयान निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करता है। आयोग ने कुमार के बयान से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर जारी आदेश में यह बात कही…
अटल श्रीवास्तव का लखनलाल साहू पर परिपक्व बयान
लोकसभा चुनाव । नजरिया : पत्रकार यशवंत गोहिल राजनीति में नीतिगत विरोध का अपना समय, तरीका और स्थान होता है। हमारे बिलासपुर के सांसद लखनलाल साहू का स्टिंग ऑपरेशन सामने आना और इसमें उनका स्वीकार करना कि 15 करोड़ खर्च होते हैं, पैसा तो लगता ही है, सवाल उठाएंगे और भी तमाम तरह के सवाल-जवाब स्टिंग में दिख रहे हैं। वैसे लखनलाल साहू का यह दूसरा स्टिंग है। इससे पहले विधानसभा चुनावों के दौरान उनका एक स्टिंग आ चुका है, जिसमें वे केंद्रीय नेतृत्व के विषय में चर्चा करते हुए…
