बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन हेतु 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

बिलासपुर । लोकसभा आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के निर्वाचन हेतु बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता 2 हजार 221 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 9 लाख 52 हजार 665 पुरूष, 9 लाख 23 हजार 178 महिला मतदाता और 91 अन्य मतदाता शामिल हैं।

बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा कोटा में 2 लाख 4 हजार 270 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 2 हजार 15 पुरूष और 1 लाख 2 हजार 254 महिला मतदाता हैं। इसी तरह विधानसभा तखतपुर में 2 लाख 30 हजार 390 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 17 हजार 356 पुरूष और 1 लाख 13 हजार 34 महिला मतदाता हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 32 हजार 366 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 1 लाख 16 हजार 121 पुरूष और 1 लाख 16 हजार 223 महिला तथा 22 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र बेलतरा में 2 लाख 20 हजार 941 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 13 हजार 49 पुरूष और 1 लाख 7 हजार 871 महिला तथा 21 अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी में 2 लाख 79 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 558 पुरूष और 1 लाख 37 हजार 222 महिला तथा 36 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र लोरमी में 2 लाख 1 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 3 हजार 75 पुरूष और 98 हजार 820 महिला मतदाता व 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में 2 लाख 31 हजार 923 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 18 हजार 784 पुरूष और 1 लाख 13 हजार 138 महिला मतदाता व 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में 2 लाख 74 हजार 331 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 39 हजार 707 पुरूष और 1 लाख 34 हजार 616 महिला मतदाता शामिल हैं।

लोकसभा निर्वाचन हेतु विधानसभा कोटा में 265 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी तरह लोरमी में 263, मुंगेली में 281, तखतपुर में 286, बिल्हा में 315, बिलासपुर में 228, बेलतरा में 250 और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 333 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment