बालिका सशक्तिकरण अभियान 2023 की प्रतिभागियों को दी गई आत्मरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी

बालिका सशक्तिकरण अभियान 2023 की प्रतिभागियों को दी गई आत्मरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी
एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिकाओं के शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु “बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2023” का आयोजन दिनांक 18 मई 2023 से 15 जून 2023 तक किया जा रहा है। बालिका सशक्तिकरण अभियान चार सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला है, जिसमे बालिकाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में योगा, ड्राईंग पेन्टिग, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, आत्मरक्षा के लिए ताइक्वाडो, मनोरंजनात्मक कार्यक्रम एवं अकादमिक अध्यापन गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का अध्ययन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27.05.2023 को श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं नारी शक्ति टीम द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को सजग एवं प्रेरित करने विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। उन्हें गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए गए। नारी शक्ति टीम द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट एवं ताईक्वांडो के विभिन्न स्टेप्स का डेमो दिखाया गया। इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके उपयोग से संकट के समय कैसे पुलिस रेस्पाण्ड टीम द्वारा तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही निजात अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बता गया कि कैसे नशीले मादक पदार्थों के सेवन से सेहत और धन का नुकसान होता है। बच्चों को हमेशा नशे दूर रहने एवं परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए जागृत करने की सलाह दी गई।
श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिकाओं से कार्यशाला में अभी तक सिखाए गए विभिन्न गतिविधियों एवं विषयों की जानकारी लेकर और अच्छे से इस आवासीय कार्यशाला का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

Related posts

Leave a Comment