CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कल गठित होगा मंत्रिमंडल, इतने बजे होगा शपथ ग्रहण, सामने आए चौकानें वाले नाम

छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी होने की जानकारी मिल रही है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं।

CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, इस नाम पर पार्टी ने लगाया दांव

किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गयारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री किरण सिंह देव, विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Ram Mandir : प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन पर अमेरिका में दिवाली जैसा माहौल, श्रद्धा के साथ 7 दिनों तक उत्सव, अयोध्या से लाइव प्रसारण

वॉशिंगटन. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात समंदर पार अमरीका के मंदिरों में एक हफ्ते उत्सव जैसी धूमधाम रहेगी। उत्सव 15 जनवरी को शुरू होगा और 21-22 जनवरी की रात अयोध्या से राम मंदिर के उद्घाटन के लाइव प्रसारण के साथ संपन्न होगा। अयोध्या में जब मंदिर का उद्घाटन होगा, उस समय अमरीका में रात होगी।अमरीका में हिंदू मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद (एचएमईसी) के अधिकारी तेजल शाह के मुताबिक उत्तर अमरीका के मंदिरों में हफ्तेभर चलने वाले…

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : सीएमओ से एसीएस साहू समेत 5 आईएएस की छुट्टी, आगे और होंगे फेरबदल

रायपुर. कैबिनेट के विस्तार से पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के सचिवालय से हुई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5 आईएएस अफसरों को हटा दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को नियुक्त किया है। शेष सचिवों की नियुक्ति जल्द ही होगी। बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अफसरों का यह पहला फेरबदल है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव…