लोरमी में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग: लाखों की संपत्ति खाक, संसाधनों के अभाव में बेबस दिखा प्रशासन

मुंगेली/ लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में बीती देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झझपुरी रोड स्थित एक बड़े कबाड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भयावह अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक…