लोरमी में महतारी वंदन योजना के नाम पर लूट: ई-केवाईसी के लिए च्वाइस सेंटरों में मची अवैध वसूली, शासन के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

मुंगेली/लोरमी- मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में अब e-KYC की अनिवार्यता के बाद हितग्राहियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, लोरमी के विभिन्न चॉइस सेंटरों और कियोस्क केंद्रों पर महिलाओं से e-KYC अपडेट करने के नाम पर मनमानी अवैध वसूली की जा रही है। नियमों के मुताबिक, महतारी वंदन योजना के…