बिलासपुर;7 विधानसभा में बने हैं 11 संगवारी बूथ,1782 मतदान केंद्रों के लिए ई व्ही एम मशीन का वितरण किया गया

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के निर्वाचन अधिकारी पी दयानन्द ने आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम से कुल 1782 मतदान केंद्रों के लिए ई व्ही एम मशीन और व्हीव्हीपैड मशीन का वितरण किया।
सभी मशीन के वितरण से पहले वहां के मशीनों की गिनती की गयी , जिसमे वहां पर इससे संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे। गिनती के बाद सभी अधिकारियों की मौजूदगी में बूथवार कर्मचारियों को मशीन की वितरण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 नवम्बर को प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होना है। मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज जिले के कुल 7 विधानसभा में बूथ पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड तथा इससे सम्बंधित अन्य जरुरी स्टेशनरी सामग्रियों का भी वितरण किया गया है। वितरण प्रक्रिया के पहले कर्मचारियों को जरूरी टिप्स भी दिया गया है। उन्होंने बताया की सभी मतदान पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बस से मतदान केंद्रों तक भेजा गया है।

7 विधानसभा में बने हैं 11 संगवारी बूथ

पी दयानन्द ने बताया कि जिले के 2 विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 पिंक बूथ बनाये गए हैं। इस बूथ पर चुनाव संपन्न करने की जिम्मेदारी महिलाओं के ऊपर रहेगी। साथ ही साथ सातों विधानसभा में कुल 11 संगवारी बूथ बनाए गए हैं जहां महिलाओं के लिए मतदान करने की अलग से व्यवस्था रहेगी।

Related posts

Leave a Comment